ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़सरगुजा संभाग

सीएम आज सरगुजा जिले को देंगे 495 करोड़ की सौगात

रायुपर. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 9 दिसंबर को सरगुजा और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के प्रवास पर रहेंगे. इस दौरान वे अंबिकापुर के पीजी कॉलेज ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में सरगुजा जिले को 495.23 करोड़ की लागत वाले विकास कार्यों की सौगात देंगे. इसमें 154.47 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित 145 विकास कार्यों का लोकार्पण तथा 340.76 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले 1047 कार्यों का भूमिपूजन शामिल हैं. इस अवसर मुख्यमंत्री सरगुजा जिले में मुख्यमंत्री अन्नकोष योजना का भी शुभारंभ करेंगे. मुख्यमंत्री की पहल पर जिला प्रशासन द्वारा यह योजना पायलट प्रोजेक्ट के रूप में सरगुजा में शुरू की जा रही है. इसका उद्देश्य विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय की गर्भवती और शिशुवती महिलाओं को अतिरिक्त पोषण आहार उपलब्ध कराकर उनके स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है, ताकि मातृ-मृत्यु दर व शिशु मृत्यु दर को कम किया जा सकें.

चिरमिरी में जिला चिकित्सालय होगा लोकार्पित मुख्यमंत्री 9 दिसंबर को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले को भी लगभग 549 करोड़ रुपए के विकास व निर्माण कार्यों की सौगात देंगे. चिरमिरी के लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चिरमिरी में निर्मित जिला चिकित्सालय को लोकार्पित करेंगे. शासन द्वारा चिरमिरी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का जिला चिकित्सालय के रूप में उन्नयन कर आवश्यक अधोसंरचना का निर्माण किया गया है. यह जिला चिकित्सालय 100 बिस्तरीय है. यहां 8 विशेषज्ञ चिकित्सकों व 10 मेडिकल ऑफिसरों सहित पेरा मेडिकल टीम पदस्थ की गई है.

What's your reaction?

Related Posts