ब्रेकिंग खबरें

राष्ट्रीयट्रेंडिंग

अटारी सीमा के रास्ते तीन दिन में 537 पाक नागरिकों ने भारत छोड़ा

पिछले चार दिन में कम से कम 537 पाकिस्तानी नागरिक अटारी-वाघा सीमा चौकी के रास्ते भारत छोड़ पाकिस्तान जा चुके हैं. अधिकारी ने बताया कि पंजाब स्थित अंतरराष्ट्रीय सीमा के रास्ते 14 राजनयिकों और अधिकारियों समेत 850 भारतीय नागरिक पाकिस्तान से स्वदेश लौट चुके हैं.

पड़ोसी देश के अल्पकालिक वीजा धारकों की 12 श्रेणियों के लिए बाहर निकलने की समय सीमा रविवार को समाप्त हो गई. भारत सरकार ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़कर जाने का निर्देश दिया था. दक्षेस वीजा धारकों के लिए भारत छोड़ने की अंतिम तिथि 26 अप्रैल निर्धारित की गई थी. वहीं, चिकित्सा वीजा रखने वालों को 29 अप्रैल तक देश से जाने का निर्देश दिया गया है.

तेलंगाना में 208 और केरल में 104 पाक नागरिक : तेलंगाना के पुलिस प्रमुख जितेंद्र ने आधिकारिक रिकॉर्ड के हवाले से बताया कि राज्य में कम से कम 208 पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं, जिनमें से ज्यादातर हैदराबाद में हैं. वहीं, केरल में 104 पाकिस्तानी नागरिक रह रहे हैं.

यूपी में प्रक्रिया पूरी : उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने कहा कि सभी श्रेणी के पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. एक पाकिस्तानी नागरिक अभी राज्य में है और वह 30 अप्रैल को पाकिस्तान रवाना होगा. बिहार सरकार ने कहा कि सभी पाक नागरिक 27 अप्रैल की समय सीमा से पहले ही चले गए. मध्यप्रदेश में करीब 228 पाकिस्तानी नागरिक विभिन्न उद्देश्यों के लिए आए हुए थे, जिनमें से कई पहले ही वापस जा चुके हैं. महाराष्ट्र में लगभग 5,050 पाक नागरिक रह रहे हैं.

भारतीय भी वापस आए

अधिकारियों के मुताबिक, रविवार को 116 भारतीय नागरिक अटारी-वाघा सीमा चौकी के रास्ते भारत वापस आए. 26 अप्रैल को 13 राजनयिकों और अधिकारियों सहित कुल 342 भारतीयों ने इस मार्ग से स्वदेश वापसी की. 25 अप्रैल को 287 और 24 अप्रैल को 105 भारतीय नागरिक वापस लौटे.

What's your reaction?

Related Posts