ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगशिक्षा एवं रोजगार

Raipur News: नालंदा लाइब्रेरी पार्ट-2 एक हजार सीटर होगी

Raipur News:  जीई रोड में पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम के पास व हॉकी स्टेडियम के पीछे चौपाटी वाली जगह पर नालंदा लायब्रेरी पार्ट-2 की योजना बनाई गई है. वहीं अग्रसेन चौक के पास स्थित भैंसथान की जमीन पर 17 करोड़ 23 लाख रुपये की लागत से वर्किंग वूमन्स हॉस्टल बनाया जाएगा. इसके लिए केंद्र शासन ने पिछले महीने फंड स्वीकृत कर दिया है. इन दोनों योजना पर रविवार को विधायक राजेश मूणत ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ आर्किटेक्ट की ड्राइंग डिजाइन की समीक्षा की. इस दौरान महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति सूर्यकांत राठौड़ के साथ निगम आयुक्त विश्वदीप व निगम के अधिकारी उपस्थित थे. इस सह रीडिंग जोन का प्रस्ताव शासन को भेजा चुका है. इसके प्रथम चरण में 23 करोड़ 49 लाख रुपये की लागत आएगी. श्री मूणत ने बताया कि इस नई लाइब्रेरी में 1 हजार लोगों के बैठने की सुविधा होगी, जिसमें एक व्याख्यान कक्ष तथा लेक्चर हॉल की क्षमता 90 सीट की होगी. पुस्तक भंडारण के लिए 1200 पुस्तकों की जगह बनाई जाएगी. साथ ही लाइब्रेरी परिसर में पार्किंग की भी समुचित व्यवस्था होगी. इसमें दोपहिया वाहनों के लिए 468 और चारपहिया वाहनों के लिए 85 पार्किंग स्लॉट उपलब्ध रहेंगे. 6 हजार वर्गमीटर क्षेत्रफल वाली इस जगह पर बनने वाली आधुनिक लायब्रेरी की ऊंचाई 18 मीटर की होगी. इसके चलते यह स्थल युवाओं के अध्ययन, शोध और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष रहेगा.

भैंसथान में बनेगा 223 सीटर वर्किंग वुमन हॉस्टल

भैंसथान की लगभग 10 हजार 560 वर्गमीटर जमीन पर 17 करोड़ 23 लाख रुपये की लागत से वर्किंग वूमन्स हॉस्टल बनाया जाएगा. यह परिसर न केवल रहने के लिए बल्कि इसमें महिलाओं की दैनिक जरूरतों और फिटनेस का भी ध्यान रखा जाएगा. 223 सीटर इस हॉस्टल में दोपहिया वाहनों के लिए 164 और 30 चार पहिया वाहन पार्किंग की भी सुविधा रहेगी. इस हॉस्टल की सबसे खास बात यह होगी कि इसके भीतर वूमन पार्क, जॉगिंग ट्रैक, डेली नीड्स शॉप और स्पोर्ट्स फैसिलिटी जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी.

What's your reaction?

Related Posts