ब्रेकिंग खबरें

ट्रेंडिंगअन्य खबर

अचानक चीनी खाना छोड़ने पर शरीर में बढ़ जाती है समस्या

सेहत के लिहाज से चीनी छोड़ना एक अच्छा फैसला है। पर अचानक चीनी छोड़ने पर नींद की समस्या बढ़ जाती है और ऊर्जा घट जाती है। ऐसे में, बचाव के लिए क्या करें, आइए जानें…

1. िचड़चिड़ापन बढ़ना

चीनी छोड़ने से डोपामाइन और सेरोटोनिन जैसे फील-गुड हार्मोन में कमी आ सकती है। इससे मूड स्विंग और चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है।

क्या करें : शारीरिक सक्रियता बढ़ाएं। ध्यान व प्राणायाम करें। नट्स, बीज, अंडे व डेयरी उत्पाद का सेवन करें। इससे कुदरती रूप से इन हार्मोन्स को बढ़ावा मिलता है।

2. आंतों से जुड़ी समस्याएं

शुरुआत में, आपको पेट में सूजन और अपच आदि का अनुभव हो सकता है। ऐसा आंत के माइक्रोबायोटा में बदलाव आने से होता है।

क्या करें : दही, खमीरयुक्त चीजें या डाॅक्टर की सलाह से प्रोबायोटिक सप्लीमेंट लें।

3. सिरदर्द

सिरदर्द कई कारणों से हो सकता है। चीनी छोड़ने के तुरंत बाद डोपामाइन के स्तर में कमी आने से भी सिरदर्द हो सकता है।

क्या करें : राहत पाने के लिए पर्याप्त तरल पदार्थों का सेवन करें। अच्छी नींद लें।

4. नींद कम आना

चीनी की कमी नींद से जुड़े मेलाटोनिन हार्मोन पर असर डाल सकती है। इस हार्मोन की कमी के कारण नींद में कमी आने लगती है।

क्या करें : सोने से पहले स्क्रीन से दूर रहें। हर दिन तय समय पर सोएं व जागें।

5. थकान का अनुभव

चीनी छोड़ने के बाद शरीर की त्वरित ऊर्जा में कमी आ सकती है। इससे अचानक तेज थकान का अनुभव होता है।

क्या करें : ऊर्जा स्तर को बनाए रखने के लिए नियमित पौष्टिक आहार खाएं। ऐसा संतुलित आहार लें, जिसमें प्रोटीन, फैट और फाइबर तीनों संतुलित मात्रा में हों।

6. बढ़ती है मीठा खाने की इच्छा

शरीर चीनी छोड़ने के फैसले को आसानी से स्वीकार नहीं करता। इस कारण मीठा खाने की इच्छा और तीव्र हो सकती है।

क्या करें :अचानक से चीनी न छोड़ें। फल और शहद जैसी प्राकृतिक मिठास का सेवन करें।

What's your reaction?

Related Posts