ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़रायपुर संभागराष्ट्रीय

रायपुर सेंट्रल जेल से कैदी फरार, NDPS में काट रहा था 15 साल की सजा

सख्त सुरक्षा पहरा के बीच गुरुवार को केंद्रीय जेल रायपुर से एनडीपीएस एक्ट में 15 साल की सजा काट रहा एक कैदी जेलकर्मियों की आंखों में धूल झोंककर फरार हो गया। कैदी के जेल से भाग जाने की जानकारी मिलने पर जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। अपने स्तर पर कैदी की पतासाजी करने के बाद जेल प्रशासन ने गंज थाने में कैदी के भाग जाने की रिपोर्ट दर्ज करई है। बताया जा रहा है, फरार कैदी वर्ष 2021 से जेल में बंद था।

पुलिस के अनुसार , जेल प्रशासन ने मूलतः उत्तरप्रदेश, मथुरा निवासी चंद्रवीर सिंह उर्फ पिंटू नामक कैदी के जेल से फरार होने की शिकायत दर्ज कराई है। थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार पिंटू को विशेष न्यायाधीश एनडीपीएस पंकज सिन्हा की कोर्ट ने पिछले वर्ष 25 जुलाई को 15 वर्ष कैद के साथ तीन लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई थी। जुर्माने की राशि जमा नहीं करने पर आरोपी को अतिरिरक्त छह वर्ष कैद की सजा सुनाई थी।

जेल प्रहरी, बंदियों को चकमा देकर भागा

थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, जेल प्रहरी मनीष रजवाडे के अभिरक्षा में चंद्रवीर तथा अन्य चार बंदी पुराना जेल मुख्यालय के मरम्मत करने गए थे। बंदी काम कर रहे थे इस दौरान चंद्रवीर दोपहर डेढ़ से दो बजे के बीच मौके पर काम कर रहे बंदी तथा जेल प्रहरी को चकमा देकर फरार हो गया। चंद्रवीर ने पुराना जेल मुख्यालय के पिछले दरवाजे से भागा है। ढाई बजे के करीब चंद्रवीर मौके पर नहीं दिखा, इसके बाद जेल प्रहरी साथ ले गए चार अन्य बंदियों को लेकर वापस जेल पहुंचा। जेल पहुंचने के बाद उसने घटना की जानकारी जेल सुपरिटेंडेंट को दी। बंदी को ढूंढने जेल प्रशासन ने अपने स्तर पर कोशिश की, बंदी के नहीं मिलने पर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया। बंदी के फरार होने की जानकारी मथुरा पुलिस को भी जेल प्रशासन ने दे दी है।

What's your reaction?

Related Posts