7 सितंबर को चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण भारत में भी देखा जाएगा। चंद्र ग्रहण का स्पर्श रात 9 बजकर 57 बजे, मध्य रात 11 बजकर 41 मिनट पर और समापन रात एक बजकर 57 मिनट पर होगा। चंद्र ग्रहण में 9 घंटे पहले सूतक लग जाता है। इस लिए सात सितंबर को दिन में 12 बजकर 57 मिनट पर सूतक लग जाएंगे। शाम को मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे और 8 सितंबर को ही खुलेंगे। सात सिंतबर को दिखने वाला चंद्र ग्रहण लाल रंग का होगा। इसे ब्लड मून के नाम से भी जाना जाता है। यह भारत में भी नजर आएगा। इसलिए यहां सूतक काल लागू रहेगा। यह ग्रहण शनि की राशि कुंभ में लगेगा। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार शनि की राशि कुंभ में ग्रहण लगने से कुछ राशि वालों का भाग्योदय हो जाएगा। आइए जानते हैं, शनि की राशि में ग्रहण लगने से किन राशियों की चमकेगी किस्मत-
कर्क राशि : कर्क राशि के जातकों के धन-दौलत में वृद्धि होगी। मैरिड लाइफ की दिक्कतें दूर होंगी और रिश्तों में मधुरता आएगी। सुख-सुवधिओं में जीवन व्यतीत करेंगे। चंद्र ग्रहण के प्रभाव से आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा, लेकिन खर्चों की अधिकता भी रहेगी। इसलिए जल्दबाजी में धन खर्च ना करें।
सिंह राशि : सिंह राशि के जातकों को कारोबार में बढ़ोत्तरी के नए अवसर मिलेंगे। लंबे समय से चली आ रही बीमारियों से छुटकारा मिलेगा। करियर में मनचाही सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।
वृश्चिक राशि : ऑफिस में आपकी शानदार परफॉर्मेंस की प्रशंसा होगी। भूमि या वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे। पुराने निवेशों से बेहतर रिटर्न मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। मेहनत रंग लाएगी और सभी कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। इसके साथ ही शनिदेव की कृपा से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और ऑफिस में प्रमोशन या अप्रेजल के चांसेस बढ़ेंगे।