ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़बस्तर संभागराष्ट्रीय

जगदलपुर जायेंगे सीएम विष्णुदेव साय: छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट का करेंगे शुभारंभ

सीएम विष्णुदेव साय जगदलपुर में छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट का शुभारंभ करेंगे। इस आयोजन से बस्तर अंचल में औद्योगिक गतिविधियों में तेजी आएगी, वहीं रोजगार के अवसरों के नए द्वार खुलेंगे। उल्लेखनीय है कि, प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में बस्तर का विकास सदैव अग्रणी रहा है। इन्वेस्टर कनेक्ट इसी संकल्प को और सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में बस्तर तक निवेश संभावनाएं और रोज़गार के अवसर के पहुंचेगी। इस दौरान 1000 करोड़ से ज्यादा निवेश करने वाली परियोजनाओं को विशेष प्रोत्साहन मिलेगा। इस दौरान 200 से ज्यादा निवेशक और उद्योगपति कार्यक्रम में शामिल होंगे। पर्यटन प्रोजेक्ट्स पर 45% तक सब्सिडी मिलेगी।

नक्सल प्रभावित परिवारों को मिलेगी 10% सब्सिडी
एससी/एसटी और नक्सल प्रभावित परिवारों को अतिरिक्त 10% सब्सिडी दिया जायेगा। आत्मसमर्पित नक्सलियों को रोजगार देने पर वेतन पर 40% सब्सिडी मिलेगी। अब तक छत्तीसगढ़ को ₹6.65 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले हैं।

बस्तर में नए उद्योगों के बढ़ेंगे अवसर
इन्वेस्टर कनेक्ट न केवल बस्तर में नए उद्योगों और व्यापक रोजगार के अवसरों का मार्ग प्रशस्त करेगा, बल्कि यह भी सुनिश्चित करेगा कि विकास की प्रत्येक उपलब्धि का लाभ सीधे स्थानीय समुदायों तक पहुँचे और वे इस प्रगति यात्रा के सक्रिय भागीदार बनें।

What's your reaction?

Related Posts