ब्रेकिंग खबरें

धर्म एवं साहित्यज्योतिष

21 सितंबर को लगने वाले सूर्य ग्रहण का शनि की साढ़ेसाती व ढैय्या पीड़ित राशियों पर देखने मिलेगा प्रभाव?

21 सितंबर को साल का आखिरी व दूसरा सूर्य ग्रहण लगेगा। यह ग्रहण सर्व पितृ अमावस्या के दिन लग रहा है। इस दिन पितृ पक्ष का आखिरी दिन है। यह सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा, जिसके कारण इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण को एक अशुभ घटना माना गया है, जिसका सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ऐसे में 21 सितंबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण भी मेष से लेकर मीन राशि पर अपना प्रभाव डालेगा। जानें ज्योतिषाचार्य नरेंद्र उपाध्याय से शनि की साढ़ेसाती व ढैय्या से पीड़ित राशियों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा।

सूर्य ग्रहण का शनि की साढ़ेसाती व ढैय्या से पीड़ित राशियों पर प्रभाव: ज्योतिर्विद उपाध्याय के अनुसार, इस समय मेष, कुंभ व मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण, मीन राशि पर दूसरा चरण व कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती का तीसरा व आखिरी चरण चल रहा है। सिंह व धनु राशि पर शनि ढैय्या चल रही है। सर्वपितृ अमावस्या पर लगने वाला सूर्य ग्रहण शनि ढैय्या व साढ़ेसाती से पीड़ित राशियों के लिए अच्छा नहीं माना जा रहा है। इस अवधि में इन राशियों को सरकारी तंत्र से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पैतृक संपत्ति में विवाद हो सकते हैं। संतान की स्थिति खराब हो सकती है। आत्मविश्वास में कमी महसूस कर सकते हैं। राजनीतिक स्थिति उथल-पुथल हो सकती है। लीडरशिप में दिक्कतें आ सकती हैं।

सूर्य ग्रहण कितने से बजे होगा शुरू: यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। यह ग्रहण रात 10 बजकर 59 मिनट पर शुरू होगा और रात 03 बजकर 23 मिनट पर समाप्त होगा।

What's your reaction?

Related Posts