ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगरायपुर संभागराष्ट्रीय

रायपुर में नियमों का उल्लंघन करने वाले क्लब, ढाबा, रेस्टोरेंट और होटलों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई

रायपुर. रायपुर पुलिस ने निर्धारित समयावधि के बाद भी नियमों का उल्लंघन कर संचालित होने वाले क्लब, ढाबा, रेस्टोरेंट और होटलों के खिलाफ कड़ा कदम उठाया है। पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री लखन पटले के नेतृत्व में विभिन्न थानों और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की 15 से अधिक टीमों ने रायपुर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में आकस्मिक चेकिंग अभियान चलाया।

चेकिंग के दौरान तेलीबांधा स्थित हायपर क्लब, जोक पब शीतल इंटरनेशनल, मोका बार एंड रेस्टोरेंट, होटल क्लोरेंस, सिमर्स बार, आई.पी. क्लब, नवा रायपुर और शैमरॉक जॉर्डन के पियानों क्लब में निर्धारित समय के बाद भी नियमों का उल्लंघन करते हुए ग्राहकों को अवैध रूप से शराब परोसी जा रही थी। इन संस्थानों के खिलाफ पंचनामा तैयार कर आबकारी अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) निरस्त करने के लिए कलेक्टर रायपुर को पत्र भेजा गया है।

 इसी तरह, जोरा तेलीबांधा के एम.पी. किचन, मरीन ड्राइव के शेफ किचन, श्नो बेरी आईसलैंड, कैफे केपवाईस रेस्टोरेंट, विधानसभा क्षेत्र के ढाबा शाबा, प्रिंस ढाबा और राजू ढाबा के संचालकों/मैनेजरों द्वारा भी निर्धारित समय के बाद अपने प्रतिष्ठानों को खुला रखकर नियमों का उल्लंघन किया गया। इनके खिलाफ भी पंचनामा तैयार कर अनुज्ञप्ति/गुमास्ता लाइसेंस निरस्त करने के लिए आयुक्त नगर निगम रायपुर को पत्राचार किया गया है।

What's your reaction?

Related Posts