रेलवे प्रशासन ने त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पूजा के दौरान 6 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, जो कुल 54 फेरे करेंगी। सभी ट्रेनों में ‘पहले आओ-पहले पाओ’ के आधार पर सीटों की सुविधा दी जाएगी।
डोंगरगढ़ पूजा स्पेशल मेमू ट्रेन
मां बम्लेश्वरी देवी के दर्शन के लिए डोंगरगढ़ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए कोरबा-डोंगरगढ़ (06884) और इतवारी-डोंगरगढ़ (06883) पूजा स्पेशल मेमू ट्रेनों का संचालन किया गया है। ये ट्रेनें 25 सितंबर से 3 अक्टूबर तक चलेंगी।
- कोरबा-डोंगरगढ़: सुबह 5:30 बजे रवाना, दोपहर 2:21 बजे डोंगरगढ़ पहुंचेगी।
- इतवारी-डोंगरगढ़: सुबह 5:00 बजे रवाना, सुबह 9:50 बजे डोंगरगढ़ पहुंचेगी।
- सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर ठहराव होगा, ताकि ग्रामीण और कस्बाई यात्री सीधे डोंगरगढ़ पहुंच सकें।
अन्य फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें
बिलासपुर-हडपसर (पुणे) रूट:
- ट्रेन नंबर 08265 बिलासपुर से 22 अक्टूबर को और 08266 हडपसर से 23 अक्टूबर को चलेगी।
- सीट उपलब्धता: एसी-III में 375, एसी-III इकोनॉमी में 100 और स्लीपर में 18।
- रूट: बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़ और गोंदिया।
बिलासपुर-यलहंका रूट (22 फेरे):
- ट्रेन नंबर 08261 बिलासपुर से 9 सितंबर से 18 नवंबर तक हर मंगलवार।
- ट्रेन नंबर 08262 यलहंका से 10 सितंबर से 19 नवंबर तक हर बुधवार।
- प्रमुख तारीखों पर सीट उपलब्धता:
- 30 सितंबर: एसी-II में 1, एसी-III में 349, एसी-III इकोनॉमी में 91, स्लीपर 24
- 7 अक्टूबर: एसी-III में 323, एसी-III इकोनॉमी 84, स्लीपर 42
- 14 अक्टूबर: एसी-II 14, एसी-III 417, एसी-III इकोनॉमी 109, स्लीपर 157
- 21 अक्टूबर: एसी-II 9, एसी-III 398, एसी-III इकोनॉमी 108, स्लीपर 147
- 28 अक्टूबर: एसी-III 260, एसी-III इकोनॉमी 95, स्लीपर 151
- 4 नवंबर: एसी-II 4, एसी-III 404, एसी-III इकोनॉमी 107, स्लीपर 183
- 11 नवंबर: एसी-II 11, एसी-III 418, एसी-III इकोनॉमी 109, स्लीपर 191
- 18 नवंबर: एसी-II 23, एसी-III 423, एसी-III इकोनॉमी 111, स्लीपर 191
- रूट: दुर्ग, रायपुर, उस्लापुर, पेंड्रारोड, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया
नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-शालीमार फेस्टिवल स्पेशल:
- 08865 इतवारी-शालीमार: 27 सितम्बर से 1 अक्टूबर
- 08866 शालीमार-इतवारी: 28 सितम्बर से 2 अक्टूबर
- सीटें: 30 सितंबर स्लीपर 114, 1 अक्टूबर एसी-III 10, स्लीपर 220
- रूट: गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़
नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-धनबाद दीपावली स्पेशल:
- 08875 इतवारी-धनबाद: 17 अक्टूबर
- 08876 धनबाद-इतवारी: 18 अक्टूबर
- सीटें: 17 अक्टूबर स्लीपर 369
- रूट: गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़


















