ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़

दुर्गा माता प्रतिमा विसर्जन के लिए महादेव घाट पर विशेष व्यवस्था

रायपुर. नवरात्रि के पावन पर्व पर रायपुर नगर निगम ने दुर्गा माता की प्रतिमाओं के श्रद्धापूर्ण विसर्जन के लिए व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की हैं। निगम आयुक्त विश्वदीप ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देशों का पालन करते हुए खारून नदी के महादेव घाट, पाटन पुलिया के पास विसर्जन कुंड में 2 अक्टूबर सुबह 6 बजे से 5 अक्टूबर सुबह 6 बजे तक विसर्जन की व्यवस्था की है। इस दौरान जोन 8 कमिश्नर सहित निगम अमले को प्रशासनिक ड्यूटी पर तैनात किया गया है।

 आयुक्त ने जोन 8 कमिश्नर को विसर्जन स्थल पर प्रकाश, छत्र, मंच, लाउडस्पीकर और साफ-सफाई की व्यवस्था तत्काल प्राथमिकता के साथ करने के निर्देश दिए हैं। एनजीटी और शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार, विसर्जन से पहले पूजन सामग्री को अलग कर उपयुक्त स्थान पर रखा जाएगा। विसर्जन कुंड से मलवा, बांस, बल्ली और अन्य सामग्री को 24 घंटे के भीतर हटाकर नदी के जल को प्रदूषण से बचाया जाएगा। नदी में सीधे विसर्जन पर सख्त रोक रहेगी। साथ ही, ध्वनि और वायु प्रदूषण नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन और पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए हैं।

आयुक्त ने अधिकारियों को एनजीटी के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने का आदेश दिया है। यह व्यवस्था पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए श्रद्धालुओं को सुगम और व्यवस्थित विसर्जन की सुविधा प्रदान करेगी। रायपुर नगर निगम ने सभी श्रद्धालुओं से इस व्यवस्था का पालन करने और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने की अपील की है।

What's your reaction?

Related Posts