रायपुर। बिहार विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ भाजपा नेताओं की ड्यूटी लगाई गई है। सांसद संतोष पाण्डेय और विधायक रिकेश सेन बिहार पहुंच चुके हैं, जबकि उपमुख्यमंत्री अरूण साव और रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल बुधवार 15 अक्टूबर को पटना जाएंगे।

उपमुख्यमंत्री श्री साव ने बताया कि पार्टी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा व उन्हें नामांकन रैली में शामिल होने का निर्देश दिया है, इस सिलसिले में बुधवार को दोपहर 1.55 बजे दिल्ली जाएंगे, फिर दिल्ली से शाम 7.45 बजे पटना पहुंचेंगे। दूसरे दिन पटना में नामांकन रैली में शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव में सांसद बृजमोहन अग्रवाल को भी ड्यूटी लगाई गई है, वे वैशाली जिले की हाजीपुर और लालगंज विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार की कमान संभालेंगे। श्री अग्रवाल भी बुधवार को रवाना होंगे। इसके अलावा भाजपा महिला मोर्चा की 100 महिलाओं को भी बिहार विधानसभा चुनाव मे पहुंचने का निर्देश है, महिला नेत्रियां भाईदूज के बाद छत्तीसगढ़ से रवाना होंगी।
भाजपा सूत्रों का कहना है कि प्रदेश क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल भी बिहार में डटे हुए हैं, उन्हें 50 विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन 50 विधानसभा क्षेत्रों में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के नेताओं को प्रचार के लिए आमंत्रित किया जा सकता है, इसके अलावा रैली व चुनावी सभाओं के लिए मुख्यमंत्री श्री साय को स्टार प्रचारक बनाए जाने की खबर हैं।
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने माँ दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर देशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में जारी किया 200 रूपए का स्मारक सिक्का
- सरकारी बैंकों में 25% हिस्सेदारी जनता के लिए, सरकार घटाएगी अपना शेयर
- अचानक चांदी में बड़ी गिरावट, सोना 1700 रुपए सस्ता
- ‘मुस्कान की आंखों में फांसी का डर’, बेटियों को संभालेगा मशहूर कपल


















