ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़

Winter Schedule From Today, Now Only 4 flights a Week: विंटर शेड्यूल आज से, अब हफ्ते में सिर्फ 4 दिन फ्लाइट

Winter Schedule From Today, Now Only 4 flights a Week:  बिलासपुर। विंटर शेड्यूल कल 26 अक्टूबर से लागू हो रहा है। अब नए टाइम-टेबल के हिसाब से हवाई जहाज का संचालन होगा। इसके साथ ही बिलासा एयरपोर्ट से सप्ताह में सिर्फ चार दिन फ्लाइट रहेगी। वहीं शेष तीन दिन कोई उड़ान नहीं रहेगा। इसके साथ ही दिल्ली फ्लाइट की सुविधा सप्ताह में छह दिनों के स्थान पर सिर्फ तीन दिन मिलेगी। साल में दो बार हवाई जहाज संचालन के लिए शेड्यूल जारी किया जाता है। ठंड के हिसाब से विंटर शेड्यूल जारी किया गया है। जो कल छब्बीस अक्टूबर से लागू होगा। उसके हिसाब से हवाई जहाज का संचालन 28 मार्च तक किया जाएगा। उसके बाद समर शेड्यूल के हिसाब से फ्लाइट चलेगी। एलाइंस एयर कंपनी ने कल से लागू होने वाली विंटर शेड्यूल में बिलासपुर एयरपोर्ट से उपलब्ध सुविधाओं में जमकर कटौती की है। अभी बिलासपुर से दिल्ली जाने के लिए सप्ताह में 6 दिन और दिल्ली से बिलासपुर आने के लिए सप्ताह में 5 दिन उड़ान उपलब्ध है। उसको विंटर शेड्यूल में घटा दिया गया है। अब बिलासपुर-दिल्ली की फ्लाइट सप्ताह में सिर्फ तीन दिन चलेगी। वहीं दिल्ली के अलावा बिलासपुर-जबलपुर और प्रयागराज के फ्लाइट पहले से कम कर दिए गए है। विंटर शेड्यूल में एकाएक फ्लाइट की संख्या कम करने के कारण बिलासपुर एयरपोर्ट में सप्ताह में सिर्फ चार दिन सोमवार, सोमवार, मंगलवार, बुधवार और गुरुवार बिलासपुर एयरपोर्ट से विमान का संचालन होगा। वहीं तीन दिन शुक्रवार, शनिवार और रविवार को कोई उड़ान नहीं रहेगी। उक्त तीन दिन एयरपोर्ट बंद रहेगा। स्थानीय एयरपोर्ट से हवाई सेवा में वृद्धि करने की मांग लगातार की जा रही है। उसक स्थान पर कटौती कर दी गई है। इस निर्णय का जमकर विरोध हो रहा है।

आज से लागू होने वाली फ्लाइट की टाइम-टेबल (Winter Schedule From Today, Now Only 4 flights a Week)

सोमवार- दिल्ली से 7.50 बजे रवाना होकर 10.35 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। बिलासपुर से 11 बजे रवाना होकर 12 बजे जबलपुर, जबलपुर से 12.15 बजे रवाना होकर 13.40 बजे जगदलपुर, जगदलपुर से 14.05 बजे रवाना होकर 15.20 बजे जबलपुर और जबलपुर से 15.45 बजे रवाना होकर 17.50 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

मंगलवार- दिल्ली से 7.50 बजे रवाना होकर 9.40 बजे प्रयागराज, प्रयागराज से 10.05 बजे रवाना होकर 11.30 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। बिलासपुर से 11.55 बजे रवाना होकर 13 बजे जबलपुर और जबलपुर से 13.25 बजे रवाना होकर 14.20 बजे बिलासपुर आएगी। इसके बाद बिलासपुर से 14.40 बजे रवाना होकर सीधे दिल्ली 17.25 बजे पहुंचेगी।

बुधवार- दिल्ली से 7.50 बजे रवाना होकर सीधे बिलासपुर 10.35 बजे बिलासपुर पहुंचेगी। बिलासपुर से 10.55 बजे रवाना होकर 12.45 बजे

एयरपोर्ट से दिन कोई उड़ान नहीं

कोलकाता, कोलकाता से 13.15 बजे रवाना होकर 15.05 बजे बिलासपुर आएगी। इसके बाद बिलासपुर से 15.30 बजे प्रयागराज के लिए रवाना होगी। जो 16.45 बजे पहुंचेगी। वहां से 17.05 बजे रवाना होकर 18.55 बजे दिल्ली पहुंचेगी।

गुरूवार- दिल्ली से 7.50 बजे रवाना होकर 9.55 बजे जबलपुर, जबलपुर से 10.20 बजे रवाना होकर 11.35 बजे जगदलपुर, जगदलपुर से 12 बजे रवाना होकर 13.15 बजे जबलपुर, जबलपुर से 13.40 बजे रवाना होकर 14.40 बजे बिलासपुर और बिलासपुर से 15.05 बजे रवाना होकर 17.50 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वहीं दूसरी फ्लाइट कोलकाता से 7.15 बजे रवाना होकर 9.05 बजे बिलासपुर, बिलासपुर से 9.30 बजे रवाना होकर 10.45 बजे प्रयागराज, प्रयागराज से 11.10 बजे रवाना होकर 12.25 बजे बिलासपुर और बिलासपुर से 13 बजे रवाना होकर 14.50 बजे कोलकाता पहुंचेगी। Winter Schedule From Today, Now Only 4 flights a Week:

What's your reaction?

Related Posts