ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़

परेशान रेलवेकर्मी ने डीआरएम कार्यालय में पी लिया फिनाइल

रायपुर। रायपुर डीआरएम कार्यालय की उप-सीएसटीई/परियोजना से संबद्ध वरिष्ठ लिपिक सूर्यकांत तामस्कर ने कामकाज के दबाव से परेशान होकर शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे डीआरएम कार्यालय में फिनाइल पीकर सुसाइड करने की कोशिश की। अभी कर्मचारी रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती है, वहां इलाज चल रहा है। इनके पिता गोवर्धन ने बताया कि उनके पुत्र सीनियर क्लर्क के पोस्ट पर कार्यरत है, पहले बिलासपुर में पोस्ट था, 20 दिन पहले ही वहां से ट्रांसफर होकर रायपुर पहुंचा। पिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनका बेटा पहले दूसरे डिपार्टमेंट में था, लेकिन रायपुर आते ही उसे बिना किसी ट्रेनिंग के टेक्निकल में डाल दिया गया और काम को लेकर काफी उस पर काफी दबाव डाला गया, प्रताडित किया गया। इससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।

अधिकारी ने मिलने से किया मना: पिता ने कहा कि उनके बेटे ने अपनी शिकायत को लेकर वरिष्ठ अधिकारी के पास मिलने भी गया। वरिष्ठ डीपीओ/आर से मिलने का अनुरोध किया। हालांकि, उन्हें एपीओ/आर से मिलने का निर्देश दिया गया, जब उनसे दो बार मिलने पहुंचे तो मिलने से मना कर दिया गया। इससे परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। इसको लेकर अन्य संगठन ने डीआरएम से इसकी शिकायत भी की है। शुक्रवार को रेलवे अधिकारी कर्मचारी से मिलने अस्पताल पहुंचे।

What's your reaction?

Related Posts