ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराष्ट्रीय

नवा रायपुर अटल नगर अब अलग तहसील

रायपुर। रायपुर जिले के अंतर्गत नवा रायपुर अटल नगर को नई तहसील बनाने की तैयारी है। रायपुर, मंदिर हसौद, अभनपुर व गोबरा-नवापारा तहसील के हिस्सों को जोड़कर यह नई तहसील बनेगी। राजस्व विभाग ने इस संबंध में प्रारंभिक अधिसूचना का प्रकाशन कर दिया है।

नई तहसील बनने के बाद नवा रायपुर अटल नगर क्षेत्र के राजस्व संबंधी प्रकरणों के निराकरण में आसानी होगी। वर्तमान में चार तहसीलों के हिस्से नवा रायपुर अटल नगर से लगते हैं, लेकिन राजस्व संबंधी प्रकरणों की सुनवाई अलग-अलग तहसीलों में होने के कारण कई तरह की व्यवहारिक दिक्कतों का

सामना करना पड़ता है। इसे देखते हुए राज्य शासन द्वारा नवा रायपुर अटल नगर को अलग से नई तहसील बनाने का निर्णय लिया गया है। नई तहसील में नवा रायपुर परियोजना क्षेत्र में शामिल 39 गांवों को शामिल किया जाएगा। राजस्व विभाग ने अधिसूचना जारी कर नवीन तहसील के प्रस्ताव पर प्रभावित लोगों से आपत्ति या सुझाव मंगाए हैं। 60 दिवस के भीतर कोई भी व्यक्ति मंत्रालय में राजस्व सचिव को दावा-आपत्ति या सुझाव प्रेषित कर सकते हैं। प्रस्तावित नवीन नवा रायपुर अटल नगर तहसील में 20 पटवारी हल्के 39 ग्राम शामिल होंगे। इनमें राजस्व निरीक्षक मंडल पलौद के परसा, पलौद, रीको, सेंध, चीचा, बरौदा, रमचंडी, कयाबांधा, झांझ, नवागांव, खपरी, कुहेरा, राखी, कोटनी, कोटराभाठा व तांदुल, राजस्व निरीक्षक मंडल मंदिरहसौद के छतौना व नवागांव, राजस्व निरीक्षक मंडल केन्द्री के बेन्द्री, परसट्टी, निमोरा, उपरवारा, तूता, केन्द्री, झांकी, खंडवा, भेलवाडीह व पचेड़ा, राजस्व निरीक्षक मंडल तोरला के चेरिया, पौता, बंजारी, तेंदुआ व कुरू, राजस्व निरीक्षक मंडल सेरीखेड़ी के सेरीखेड़ी, नकटी, टेमरी, धरमपुरा व बनरसी तथा राजस्व निरीक्षक मंडल रायपुर-18 कांदुल के माना शामिल हैं।

What's your reaction?

Related Posts