ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़रायपुर संभागराष्ट्रीय

उम्रकैद की सजा के बाद गवाह पर जेल में हमला

रायपुर। सेंट्रल जेल में सजा काट रहे एक कैदी ने प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत जेल भेजे गए एक बंदी तेलीबांधा निवासी कुशाल तोलानी पर नुकीली चीज से वार करके घायल कर दिया। घायल 2024 में हुए तेलीबांधा निवासी पुरोहित यश शर्मा हत्याकांड का गवाह है और चार आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई जा चुकी है। ये चारों आरोपी भी इसी जेल में बंद हैं। हमले के दूसरे दिन जमानत पर छूटे घायल ने कलेक्टर और एसएसपी से शिकायत करके जांच कार्रवाई की मांग की है। इधर केन्द्रीय जेल प्रबंधन ने मामूली धक्का-मुक्की व झड़प की घटना बताते हुए पुलिस से शिकायत नहीं की है। आरोपी बंदी अमृत साहू के खिलाफ जेल मैन्युअल के तहत कार्रवाई की जानकारी दी है।

घायल का रिश्तेदार हिस्ट्रीशीटर, वह भी है जेल में

सूत्रों के मुताबिक घायल कुशाल तोलानी को तेलीबांधा थाने के हिस्ट्रीशीटर अज्जू सिंधी का रिश्तेदार बताया गया है। यह रिश्तेदार भी इन दिनों जेल में बंद है। तेलीबांधा पुलिस ने कुशाल तोलानी को 18 दिसंबर को तीन युवकों के साथ संदिग्ध हालत में पकड़ा था। एक आरोपी अभिषेक त्रिपाठी पिता राजेन्द्र त्रिपाठी महावीर नगर के पास से चाकू मिलने पर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी जबकि दूसरे आरोपी द्वारिका हबलानी के खिलाफ गांजा के केस में वारंट जारी था। कुशाल तोलानी के खिलाफ बीएनएस की धारा 170 (पुरानी धारा 151) के तहत कार्रवाई की गई। जेल पहुंचते ही उस पर हमला हो गया और दूसरे दिन उसकी जमानत हो गई। हमला संभवतः एल्युमिनियम की थाली को नुकीला बनाकर किया गया। हालांकि जेल प्रशासन ने इसका खुलासा नहीं किया है। वजह को लेकर भी कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन चर्चा है कि जेल के भीतर बंदियों व कैदियों के कई गुट अपने वर्चस्व के लिए झगड़ते रहते हैं। इससे पहले करोड़ों के घोटाले के आरोपी कांग्रेस नेताओं के करीबी के के श्रीवास्तव के सहयोगी आशीष शिन्दे पर जेल में सीजर ब्लेड से हमला किया जा चुका है।

गांजा केस के आरोपी धमका रहे थे गवाहों को, हुई थी गिरफ्तारी

यहां उल्लेखनीय है कि यश शर्मा हत्याकांड के आरोपी पेशी पर कोर्ट लाये जाने के दौरान मोबाइल फोन से गवाहों को धमका चुके हैं। वहीं तेलीबांधा में गांजा केस में गिरफ्तार हो चुके आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर दूसरे गवाहों को धमकाते रहे हैं। इसकी रिपोर्ट भी तेलीबांधा और सिविललाइंस थाने में दर्ज है। दोनों केस में आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

What's your reaction?

Related Posts