Surya And Rahu Ki Yuti 2026: फरवरी में छाया ग्रह राहु और ग्रहों के राजा सूर्य एक साथ एक राशि में आ रहे हैं, इन दोनों ग्रहों के कारण ग्रहण योग बन रहा है, जो कई राशियों के लिए परेशानी वाला हो सकता है। इसलिए इस दौरान खास तौर पर सावधानी बरतनी चाहिए। फरवरी माह में ग्रहों के राजा सूर्य कुंभ राशि में जा रहे हैं। खास बात यह है कि कुंभ राशि में पहले से ही छाया ग्रह राहु विराजमान हैं। यह योग वैदिक ज्योतिष में बहुत खराब माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इसके बनने से कई राशियों को हेल्थ से लेकर राहु के अशुभ प्रभाव जैसे मानसिक तनाव और आर्थिक नुकसान भी झेलने पड़ सकते हैं। यहां हम बता रहे हैं, उन राशियों के लिए बारे में जो इस ग्रहण योग से सबसे ज्यादा प्रभावित होंगी। इसलिए इन राशियों को खास सावधान रहना होगा। नीटे हम राहु की कुछ उपाय भी बता रहे हैं, जो बहुत मजबूत उपाय माने जाते हैं।
सूर्य और राहु की युति का कर्क राशि पर असर
यह योग से आपको हेल्थ को लेकर अलर्ट रहना होगा। आपको कोई बीमारी परेशान कर सकती है, मानसिक तौर पर भी आप थोड़े टेंस रह सकते हैं। इसलिए किसी तरह का खिलवाड़ अपनी हेल्थ से ना करें। किसी तरह का कंफ्यूजन या भम्र होने पर तुरंत डॉक्टर से मिलें।
कन्या राशि पर इस युति का क्याअसर
कन्या राशि के स्वामी बुध हैं, लेकिन सूर्य और राहु की युति से इस राशि के लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आपको विपरीत समय का अनुभव मिलेगा। आप लीगल से लेकर बिमारी और अपने विरोधियों से परेशान रहेंगे। इसलिए इस दौरान आपको खास तौर पर अलर्ट रहना होगा। कोशिश करें कि हेल्थ का खास ध्यान रखें और पैसों को लेकर किसी पर भी आंंख बंद करके भरोसा ना करें।
मीन राशि पर इस युति का क्या असर
मीन राशि वालों के लिए अच्छा समय रहेगा। इस राशि में दोनों की युति खर्च और नुकसान की जगह बन रही है, ऐसे में आपके लिए दिक्कतें आज सकती हैं, इनकम कम और खर्च बढ़ सकते हैं, आपको कहीं धोखा मिल सकता है और कोई कहीं फंसा सकता है। सोशल लाइफ में भी आप पर इसका असर पड़ सकता है। मीन राशि के स्वामी गुरु हैं, लेकिन इस राशि पर अभी शनि की साढ़ेसाती चल रही हैं, इसलिए आपको खास तौर पर हेल्थ और पर्सनल लाइफ पर भी ध्यान देना है।
राहु के मजबूत उपाय
राहु को शांत करने के लिए सिल्वर की चेन या रिंग पहनना अच्छा माना जाता है। इससे राहु शांत होता है। इसके अलावा दुर्गा चालीसा का पाठ हर मंगलवार करना चाहिए। दरअसल कहा जाता है कि सिल्वर से चंद्रमा का प्रभाव और राहु का भ्रम कम होता है। इसके साथ ही राहु के अशुभ प्रभावों को कम करने के लिए सरसों के दाने और तेल दान करना चाहिए। इसके अलावा नीले रंग के कपड़े आपको किसी गरीब को देने चाहिए। इससे काफी हद तक राहु का प्रभाव कम होता है और राहु मानसिक टेंशन को कम करता है। राहु के प्रभाव को कम करने का सबसे बड़ा उपाय है बहते जल में सूखा नारियल प्रवाहित करना। इसके लिए हर बुधवार को अपने सिर से सात बार नारियल को वारकर बहते जल में प्रवाहित कर दें, इससे आपके मेंटल ब्ल़ॉक्स खुलेंगे और आपकी लाइफ में स्टेबिलिटी आएगी।



















