Nita Ambani Mukesh Ambani viral video: मुकेश अंबानी और नीता अंबानी सिर्फ अपनी दौलत ही नहीं, बल्कि अपनी अच्छी बॉन्डिंग और प्यारे रिश्ते की वजह से भी हमेशा चर्चा में रहते हैं. अब सोशल मीडिया पर इन दोनों का एक पुराना वीडियो फिर से वायरल हो रहा है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं.
यह वीडियो साल 2023 का है. इसमें नीता अंबानी एक बड़े और खास कार्यक्रम में अपने पति मुकेश अंबानी की मुलाकात कॉमेडियन ज़र्ना गर्ग से करवाती नजर आ रही हैं. तीनों काफी खुशमिजाज अंदाज में बात करते दिखते हैं और माहौल भी काफी हल्का-फुल्का रहता है.
वीडियो में देखा जा सकता है कि ज़र्ना गर्ग, मुकेश अंबानी से मिलकर काफी एक्साइटेड हो जाती हैं. जैसे ही वह उनका अभिवादन करती हैं, मुकेश अंबानी मजाक में कहते हैं, “जोक्स तो सिर्फ मुझ पर ही हैं.” इसके बाद ज़र्ना उन्हें गले लगा लेती हैं.

इसी पल नीता अंबानी का रिएक्शन लोगों का ध्यान खींच लेता है. नीता मुस्कुराते हुए मुकेश अंबानी को गले लगाती हैं और हल्के से पीछे की ओर खींच लेती हैं. सोशल मीडिया पर लोग इसी सीन को लेकर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं और वीडियो पर खूब रिएक्शन आ रहे हैं.
जानकारी के लिए बता दें कि यह वीडियो उस समय का है जब ज़र्ना गर्ग ने अमेरिका की पूर्व उपराष्ट्रपति कमला हैरिस द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया था. इस इवेंट में दुनिया भर की कई बड़ी और जानी-मानी हस्तियां शामिल हुई थीं. इसी दौरान ज़र्ना को मुकेश और नीता अंबानी से मिलने का मौका मिला.
वैसे भी सोशल मीडिया पर अंबानी परिवार से जुड़े वीडियो और अपडेट्स अक्सर वायरल होते रहते हैं. नीता और मुकेश अंबानी की बॉन्डिंग, नीता अंबानी का फैशन, उनके गहने और छोटी-छोटी बातें हमेशा लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं.


















