ब्रेकिंग खबरें

राष्ट्रीय

Republic Day Parade 2026: भारतीय नौसेना और दिल्ली पुलिस बने सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल, महाराष्ट्र की झांकी रही नंबर वन

Republic Day Parade 2026 winners India: नई दिल्ली. गणतंत्र दिवस परेड 2026 के नतीजे सामने आ गए हैं. इस साल भारतीय नौसेना को सशस्त्र बलों में सबसे अच्छा मार्चिंग दल चुना गया है. कर्तव्य पथ पर नौसेना के 144 जवानों ने शानदार तालमेल और अनुशासन दिखाया. उनकी परेड ने देश की मजबूत और आगे बढ़ती समुद्री ताकत की झलक दिखाई.

किसे मिला कौन सा पुरस्कार

परेड में अलग-अलग कैटेगरी में बेहतरीन प्रदर्शन करने वालों को चुना गया.

  • सशस्त्र बलों में बेस्ट मार्चिंग दल: भारतीय नौसेना
  • CAPF और अन्य कैटेगरी में बेस्ट मार्चिंग दल: दिल्ली पुलिस
  • राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बेस्ट झांकी: महाराष्ट्र (थीम: गणेशोत्सव)
  • मंत्रालय और विभागों में बेस्ट झांकी: संस्कृति मंत्रालय (थीम: वंदे मातरम के 150 साल)
Republic Day Parade 2026 winners India
Republic Day Parade 2026 winners India

राज्यों की झांकियों में महाराष्ट्र सबसे आगे

राज्यों की झांकियों में महाराष्ट्र ने पहला स्थान पाया. उनकी झांकी में परंपरा और आज के भारत का खूबसूरत मेल दिखा. गणेशोत्सव को आत्मनिर्भर भारत के प्रतीक के रूप में पेश किया गया. पारंपरिक कपड़ों में लेजिम नृत्य करती महिलाओं ने लोगों का दिल जीत लिया. इस कैटेगरी में जम्मू-कश्मीर दूसरे और केरल तीसरे नंबर पर रहे.

संस्कृति मंत्रालय की खास प्रस्तुति

मंत्रालयों की कैटेगरी में संस्कृति मंत्रालय की झांकी सबसे आगे रही. झांकी में वंदे मातरम गीत की रचना से लेकर आज तक के सफर को दिखाया गया. स्वतंत्रता सेनानियों का बलिदान और भारत माता की झलक ने लोगों को भावुक कर दिया.

जनता की पसंद कौन बना

MyGov पोर्टल पर हुए ऑनलाइन वोटिंग के आधार पर जनता की पसंद भी चुनी गई.

  • सशस्त्र बल: असम रेजिमेंट
  • CAPF और अन्य: CRPF
  • राज्य: गुजरात (थीम: स्वदेशी का मंत्र, आत्मनिर्भरता और स्वतंत्रता)
    उत्तर प्रदेश दूसरे और राजस्थान तीसरे स्थान पर रहे.
  • मंत्रालय: स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग, जिसकी झांकी राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर आधारित थी.

कब मिलेगा सम्मान

इन सभी विजेताओं को 30 जनवरी को राष्ट्रीय रंगशाला शिविर में सम्मानित किया जाएगा. इसके अलावा CPWD की फूलों से सजी झांकी और वंदे मातरम नृत्य समूह को भी खास पुरस्कार दिए जाएंगे.

What's your reaction?

Related Posts