ट्रंप (Trump) ने की तरफ से की गई टैरिफ कटौती (Teriffs Cut) के ऐलान का असर शेयर बाजार में साफ देखा जा सकता है। सेंसेक्स और निफ्टी में तूफानी तेजी देखने को मिली है। बीएसई सेंसेक्स इंडेक्स में आज 4200 अंक या फिर 5.1 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है। इस उछाल के बाद सेंसेक्स 85871.73 अंक पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी 1252 अंक की उछाल के साथ 26341.20 अंक पर पहुंचने में सफल रहा है।
सेंसेक्स की टॉप 30 में से 30 कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली रही है। बाजार में हर तरफ उछाल है। जिसकी वजह से निवेशकों को तगड़ा फायदा हुआ है। बता दें, अडानी पोर्ट्स, बजाज फाइनेंस, इटरनल के शेयरों में तगड़ी उछाल देखने को मिली है।
डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ रुपया
टैरिफ कटौती का असर रुपये पर भी पड़ा है। डॉलर के मुकाबले रुपया एक प्रतिशत मजबूत हो गया है। 1 डॉलर की कीमत 90.42 रुपये है। बता दें, रुपये की कीमतों में 1.2 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली है।
Pre Openig Session- प्री ओपनिंग सेशन में शेयर बाजार में तूफानी तेजी देखने को मिली है। सेसेंक्स प्री ओपनिंग सेशन में 3647.89 अंक या फिर 4.47 प्रतिशत की तेजी के साथ 85,314.35 पर ट्रेड कर रहा है। ट्रंप के टैरिफ का साफ असर देखा जा सकता है।
सोमवार को देर रात डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने अपने सोशल मीडिया साइट ट्रूथ पर जानकारी देते हुए कहा कि भारत पर लगने वाले टैरिफ (Teriffs Cut) को घटाकर 18 प्रतिशत किया जा रहा है। इसके साथ ही 25 प्रतिशत के रेसीप्रोकल टैरिफ को भी हटाने का फैसला किया गया है। ट्रंप के टैरिफ कटौती का पॉजिटिव असर घरेलू शेयर बाजार में आज दिख सकता है। लम्बे समय से इस डील के फाइनल होने का इंतजार स्टॉक मार्केट कर रहा था। बढ़ती देरी की वजह से स्टॉक मार्केट के सेंटीमेंट पर बुरा असर पड़ा था।
क्या अब लौटेंगे FII?
घरेलू शेयर बाजार पिछले साल FII ने 18 बिलियन डॉलर की बिकवाली की थी। इस साल जनवरी में भी FII ने शेयरों को खूब बेचा है। लेकिन अब ट्रंप की तरफ से टैरिफ में की गई कटौती की वजह से माना जा रहा है कि FII का रुख सकारात्मक रह सकता है। एक बार फिर से FII की तरफ से घरेलू शेयर बाजार में खरीदारी देखने को मिल सकती है।
सोमवार को शेयर बाजार में दिखी थी तेजी
तेल एवं गैस, बैंक और वाहन कंपनियों के शेयरों में खरीदारी आने से बीएसई सेंसेक्स 943 अंक चढ़कर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी में 263 अंक की तेजी दर्ज की गई। बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 943.52 अंक यानी 1.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 81,666.46 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,009.31 अंक चढ़कर 81,732.25 अंक के उच्चस्तर तक पहुंच गया था।
वहीं, एनएसई का 50 शेयरों वाला मानक सूचकांक निफ्टी 262.95 अंक यानी 1.06 प्रतिशत बढ़कर 25,088.40 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 282.65 अंक चढ़कर 25,108.10 अंक तक पहुंच गया था।



















