मार्च 2026 की शुरुआत में शुक्र ग्रह मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं और इसका असर सिर्फ प्यार या रिश्तों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि लोगों की लाइफस्टाइल, खर्च करने की आदत, इमोशनल नेचर और डेली बिहेवियर पर भी साफ दिखेगा। दृिक पंचांग के अनुसार 2 मार्च 2026 को शुक्र मीन राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष के हिसाब से शुक्र प्यार, रिलेशनशिप, सुख-सुविधा और लग्जरी से जुड़ा ग्रह है, जबकि मीन एक इमोशनल और सेंसिटिव राशि मानी जाती है। ऐसे में जब शुक्र मीन में आएंगे, तो कुछ लोगों की लाइफ में अचानक पॉजिटिव बदलाव दिख सकता है, रिश्तों में अपनापन बढ़ सकता है और खुद पर ध्यान देने का मन करेगा। वहीं कुछ राशियों के लिए ये समय थोड़ा इमोशनल उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है, जहां फैसले सोच-समझकर लेने होंगे, खासकर पैसों और रिश्तों के मामलों में। कुल मिलाकर, ये गोचर सभी 12 राशियों की रोजमर्रा की लाइफ को किसी न किसी रूप में प्रभावित करेगा।
मेष राशि- शुक्र का गोचर आपके बारहवें भाव को एक्टिव करेगा, जिससे मन थोड़ा अंदर की तरफ जाएगा। इस दौरान आप खुद को ज्यादा समझने की कोशिश करेंगे और कुछ लोग आध्यात्मिक चीजों की तरफ भी आकर्षित हो सकते हैं। खर्चे बढ़ सकते हैं, खासकर ट्रैवल, आराम या ऑनलाइन शॉपिंग पर। विदेश से जुड़े कामों या प्रोजेक्ट्स में थोड़ी देरी हो सकती है, लेकिन काम अटकेगा नहीं। बस बजट पर नजर रखना जरूरी रहेगा।
वृषभ राशि- यह गोचर आपके ग्यारहवें भाव में होगा, जो इनकम और फायदे से जुड़ी होती है। इस दौरान नए लोगों से जुड़ाव बढ़ेगा और सोशल सर्कल एक्टिव रहेगा। कुछ लोग अपनी लाइफस्टाइल अपग्रेड कर सकते हैं या नई चीजों पर खर्च करेंगे। दोस्ती और नेटवर्किंग से फायदा मिलने के योग हैं। कुल मिलाकर ये समय आपको लोगों के बीच पॉपुलर बना सकता है।
मिथुन राशि- शुक्र आपके दसवें भाव को एक्टिव करेगा, जिससे करियर आपकी पहली प्राथमिकता बनेगा। काम में फोकस बढ़ेगा और आपकी मेहनत सीनियर्स को दिखेगी। कुछ लोगों को नई जिम्मेदारी या अच्छी रिकग्निशन मिल सकती है। ऑफिस में स्मार्ट तरीके से काम बांटना फायदेमंद रहेगा।
कर्क राशि- यह गोचर आपके नौवें भाव में होगा, जो किस्मत और भाग्य से जुड़ी होती है। इस दौरान पुराने कर्मों का अच्छा फल मिल सकता है। कुछ लोगों को विदेश से जुड़े कामों या पढ़ाई में फायदा मिल सकता है। ट्रैवल के योग बन सकते हैं और लाइफ को लेकर सोच थोड़ी पॉजिटिव होगी।
सिंह राशि- शुक्र आपके आठवें भाव में जाएगा, जिससे अंदरूनी बदलाव और पर्सनल ग्रोथ पर असर पड़ेगा। आप खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करेंगे। लाइफ में कुछ बदलाव अचानक हो सकते हैं, लेकिन लंबे समय में ये आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। खुद पर काम करने से बड़ा ट्रांसफॉर्मेशन दिखेगा।
कन्या राशि- यह गोचर आपके सातवें भाव में होगा, जो रिश्तों और पार्टनरशिप से जुड़ी होती है। शादीशुदा लोगों के रिश्ते में अपनापन बढ़ सकता है और सिंगल लोगों को भी नया कनेक्शन मिल सकता है। पार्टनर के साथ बातचीत और प्लानिंग रिश्ते को मजबूत करेगी।
तुला राशि- शुक्र आपके छठवें भाव में गोचर करेगा। इस दौरान विरोधी या कॉम्पिटिटर थोड़ा संभलकर चलेंगे। आप अपनी लुक्स, स्किन और हेल्थ पर ज्यादा ध्यान देंगे। ऑफिस में स्मार्ट तरीके से काम करने से फायदा होगा।
वृश्चिक राशि- यह गोचर आपके पांचवे भाव में होगा। लव लाइफ में रोमांस बढ़ेगा और निवेश से जुड़े मामलों में फायदा मिलने की संभावना है। कुछ लोग नए आइडिया पर काम शुरू कर सकते हैं। क्रिएटिव चीजों में मन लगेगा।
धनु राशि- शुक्र आपके चौथे भाव में रहेंगे। घर, गाड़ी और कम्फर्ट से जुड़ी चीजों पर ध्यान बढ़ेगा। कुछ लोग घर की सजावट या रिनोवेशन करा सकते हैं। फैमिली के साथ समय बिताने का मन करेगा।
मकर राशि- यह गोचर आपके तीसरे भाव में होगा। भाई-बहनों और करीबी रिश्तेदारों के साथ रिश्ता बेहतर होगा। छोटी ट्रिप या वीकेंड आउटिंग का प्लान बन सकता है। कम्युनिकेशन बेहतर होगा, जिससे गलतफहमियां कम होंगी।
कुंभ राशि- शुक्र आपके दूसरे भाव में गोचर करेगा। बोलचाल में मिठास आएगी और लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। घर में सुख-सुविधा बढ़ेगी और फैमिली लाइफ स्मूद रहेगी। फाइनेंस में भी थोड़ी स्थिरता दिखेगी।
मीन राशि- शुक्र आपके लग्न भाव में रहेंगे, जिससे आपकी पर्सनैलिटी में निखार आएगा। आप ज्यादा आकर्षक और कॉन्फिडेंट महसूस करेंगे। लाइफस्टाइल में लग्ज़री और कम्फर्ट बढ़ सकता है। लोग आपकी तरफ आसानी से अट्रैक्ट होंगे और सोशल लाइफ एक्टिव रहेगी।

















