ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराष्ट्रीय

मुस्लिम कर्मचारियों के लिए साय सरकार का बड़ा फैसला: रमजान में ऑफिस से एक घंटे पहले मिलेगी छुट्टी

इस्लाम का सबसे पाक महीना रजमान शुरू हो गया है. रमजान की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ सरकार ने मुस्लिम कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया है. जहां अब रमजान में रोजा रखने वाले मुस्लिम सरकारी कर्मचारियों को एक घंटा पहले काम छोड़ने की इजाजत दी गई है, ताकि वे नमाज और इफ़्तार की बेहतर तैयारी कर सकें. वहीं छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सलीम राज सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है.

राज्य वक्फ बोर्ड के चेयरमैन सलीम राज ने की सराहना

छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सलीम राज ने सरकार के इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार सभी धर्मों और समुदायों की आस्था का सम्मान करती है. उन्होंने कहा कि यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के विज़न को भी दिखाता है. उनका मानना ​​है कि ऐसे फ़ैसलों से समाज में मेलजोल और भरोसा मजबूत होता है.

तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी दी गई छूट

बता दें कि छत्तीसगढ़ से पहले तेलंगाना सरकार ने भी रमज़ान के दौरान मुस्लिम कर्मचारियों को राहत दी थी. तेलंगाना सरकार ने एक आदेश जारी कर कहा था कि राज्य के सभी मुस्लिम सरकारी कर्मचारी रमज़ान के दौरान शाम 4 बजे ऑफ़िस से निकल सकते हैं. यह छूट 19 फरवरी से 20 मार्च तक लागू रहेगी.

वहीं आंध्र प्रदेश सरकार ने रमजान के दौरान मुस्लिम कर्मचारियों को एक घंटा पहले छुट्टी देने का फैसला किया है. यह ऑर्डर 18 फरवरी से 19 मार्च, 2026 तक लागू रहेगा। सरकार ने कहा कि यह फैसला माइनॉरिटी वेलफेयर डिपार्टमेंट के सुझाव पर कर्मचारियों को नमाज़ और इफ्तार में शामिल होने में आसानी के लिए लिया गया था.

What's your reaction?

Related Posts