ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगरायपुर संभागराष्ट्रीय

अचानक अस्पताल पहुंचे कलेक्टर गंदगी पर भड़के, वेतन वृद्धि रोकी, कई दफ्तरों में लापरवाही पर कार्रवाई

रायपुर। प्रशासनिक कसावट और स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत परखने कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह एक्शन मोड में नजर आए। जिला चिकित्सालय पंडरी समेत विभिन्न कार्यालयों के औचक निरीक्षण से महकमे में हड़कंप मच गया। जहां कमी मिली, वहीं मौके पर निर्देश और कार्रवाई की गई।

कलेक्टर ने अस्पताल के वार्ड, स्टोर रूम, – दवा भंडार और ई-कोर्ट कक्ष का निरीक्षण किया। रिसेप्शन की एक टेबल पर धूल की मोटी परत मिलने पर उन्होंने प्रबंधन को फटकार लगाई और साफ-सफाई में लापरवाही पर जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए। मरीजों से फीडबैक लेकर व्यवस्थाएं सुधारने पर जोर दिया। मुख्य द्वार पर हेल्प डेस्क और रिसेप्शन पर पर्याप्त स्टाफ तैनात करने को कहा, ताकि मरीजों को भटकना न पड़े। स्टॉक रजिस्टर का मिलान कर एक्सपायर्ड दवाओं के नियमानुसार निष्पादन और टूटी खिड़की की तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए। लू की आशंका के मद्देनजर बाथ टब, बर्फ मशीन, ओआरएस और ठंडे पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया। जीवनदीप समिति के कर्मचारी की वेतन वृद्धि रोकी गई, सिविल सर्जन को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। परिसर में प्रतिबंधित गुटखा मिलने पर जुर्माना भी लगाया गया। पशु चिकित्सा कार्यालय में भी उपस्थिति और स्टॉक रिकॉर्ड की जांच की गई।

What's your reaction?

Related Posts