ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराजनीतिराष्ट्रीय

राज्यसभा चुनाव की तैयारी तेज, BJP-कांग्रेस प्रत्याशियों ने भरा नामांकन, 9 मार्च तक वापस ले सकेंगे नाम

छत्तीसगढ़ की दो राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए तैयारियां तेज हो गई है. 5 मार्च को BJP-कांग्रेस दोनों पार्टी के प्रत्याशियों ने अपना नामांकन भरा. वहीं आज नामांकन पत्रों की समीक्षा होगी. वहीं प्रत्याशी 9 मार्च तक नाम वापस ले सकेंगे.

राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के उम्मीदवारों ने शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया। नामांकन के दौरान कई वरिष्ठ नेता और पार्टी पदाधिकारी भी मौजूद रहे। कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार Phoolo Devi Netam ने नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। वहीं भारतीय जनता पार्टी की ओर से Laxmi Verma ने अपना नामांकन पत्र जमा किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai और भाजपा के अन्य नेता भी उपस्थित रहे।

9 अप्रैल को खाली हो रही राज्यसभा की सीटें

दरअसल, छत्तीसगढ़ से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम और केटीएस तुलसी का कार्यकाल खत्म हो रहा है. दोनों नेताओं का कार्यकाल 9 अप्रैल को खत्म हो रहा है, ऐसे में मार्च में सीटों को भरने के लिए राज्यसभा चुनाव होंगे.

BJP-कांग्रेस के प्रत्याशियों ने भरा नामांकन

छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल कर दिया है. भाजपा से लक्ष्मी वर्मा ने पर्चा भरा है. उन्होंने महिलाओं की आवाज मजबूती से उठाने की बात कही. वहीं कांग्रेस से फूलो देवी नेताम ने नामांकन दाखिल किया. उन्होंने दोबारा मौका मिलने पर कांग्रेस आलाकमान का आभार जताया.

What's your reaction?

Related Posts