ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़रायपुर संभाग

रायपुर में मांस-मछली की दुकानों पर आज रोक: महापौर के निर्देश, शहरभर में बंद रहेंगे प्रतिष्ठान

राजधानी रायपुर में आज महावीर जयंती पर मांस और मटन की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. शहर में मांस-मटन की दुकानें बंद रहेंगी. इसे लेकर महापौर मीनल चौबे ने आदेश जारी किया था.

मांस-मटन की दुकानें, बूचड़खाने खाने रहेंगे बंद

आदेश के मुताबिक महावीर जयंती के दिन नगर निगम क्षेत्र के सभी बूचड़खाने और मांस-मटन की दुकानें बंद रहेंगी. यह फैसला छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन विभाग के निर्देशों के तहत लिया गया है. स्वास्थ्य अधिकारी ने सभी जोन अधिकारियों को इन निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चि कराने के आदेश दिए हैं.

नगर निगम करेगा निगरानी

आदेश का सही तरीके से पालन हो इसके लिए नगर निगम की टीम पूरे शहर में निगरानी करेगी. जोनल स्वास्थ्य अधिकारी और स्वच्छता निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निरीक्षण करेंगे, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कहीं भी मांस की बिक्री न हो.

What's your reaction?

Related Posts