रायपुर। पुलिस महानिदेशक अरुणदेव गौतम ने 30 पुलिस निरीक्षकों के तबादले किए हैं। इनमें 15 निरीक्षक रायपुर पुलिस कमिश्नर से बाहर भेजे गए हैं जबकि 12 इंस्पेक्टरों को लाया गया है। रायपुर में कई निरीक्षक तीन से चार साल से पदस्थ हैं, इसलिए माना जा रहा है कि इन अधिकारियों का भी जल्द तबादला किया जाएगा। चूंकि रायपुर में केवल 12 निरीक्षक भेजे गए हैं इसलिए भी एक और सूची का इंतजार किया जा रहा है। जिन निरीक्षकों को रायपुर से बाहर भेजा गया है, उनमें संजीव कुमार मिश्रा पीएचक्यू, मल्लिका बैनर्जी पीएचक्यू, अवधराम साहू धमतरी, अविनाश सिंह बालोद, यशवंत प्रताप सिंह बिलासपुर, शील आदित्य कुमार सिंह रायगढ़, शैलेन्द्र सिंह ठाकुर गौरेला, नरेन्द्र कुमार मिश्रा सूरजपुर, भुवनेश्वर साहू पीएचक्यू, कमलेश देवांगन मनेन्द्रगढ़, मुकेश शर्मा पीएचक्यू, जितेन्द्र असैय्या पीएचक्यू, सुशीलचंद्र कर्ष बलरामपुर, वासुदेव परगनिहा मनेन्द्रगढ़, सिद्धेश्वर प्रताप सिंह गरियाबंद शामिल हैं। वर्तमान में रायपुर में अविनाश सिंह तेलीबांधा थाना, यशवंत प्रताप सिंह गोलबाजार, मुकेश शर्मा मौदहापारा, कमलेश देवांगन सिविललाइंस, नरेन्द्र मिश्रा राजेन्द्रनगर, जितेन्द्र असैय्या देवेन्द्रनगर, सिद्धेश्वर प्रताप सिंह मुजगहन थाने में पदस्थ हैं। आदेश के मुताबिक गौरेला से सौरभ सिंह, सक्ती से गगन बाजपेयी, मनेन्द्रगढ़ से दीपेश कुमार सैनी, बिलासपुर से अजहरुद्दीन, सूरजपुर से अमित कुमार कौशिक, खैरागढ़ से शक्ति सिंह, गरियाबंद से गौतमचंद्र गावड़े, बलरामपुर से जितेन्द्र जायसवाल, यसवाल, बलौदाबाजार से अजय झा, बालोद से राकेश ठाकुर, बलौदाबाजार से रीतेश मिश्रा, धमतरी से राजेश कुमार मरई को रायपुर लाया गया है।
रायगढ़ में पुलिस पर हमले के बाद निरीक्षक का भी तबादला
रायगढ़ में माइनिंग एरिया में खुदाई के खिलाफ जारी आंदोलन के दौरान उग्र भीड़ ने पुलिस पर हमला किया था। महिला पुलिसकर्मी के साथ दुर्व्यवहार और महिला निरीक्षक के साथ मारपीट के वीडियो भी जारी हुए थे। उस वक्त रायगढ़ में एसपी रहे दिव्यांग पटेल को कुछ दिनों बाद रेलवे एसपी एवं एएसपी आकाश मरकाम को रायपुर में एएसपी ग्रामीण बनाकर पदस्थ किया गया था। अब टीआई कमला पुसाम को रायगढ़ से बिलासपुर भेजा गया गया। है। इनके अलावा निरीक्षक मोहनलाल भारद्वाज को रायगढ़ से दुर्ग व उपनिरीक्षक लक्ष्मीकांत शुक्ला को धमतरी से कबीरधाम भेजा गया है।



















