ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराष्ट्रीय

खोया ट्रॉली बैग लौटाकर RPF ने पेश की ईमानदारी की मिसाल

राजनांदगांव। रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट राजनांदगांव ने “ऑपरेशन अमानत” के तहत सराहनीय कार्य करते हुए एक यात्री का खोया हुआ ट्रॉली बैग सुरक्षित रूप से वापस लौटाया। यह पूरी कार्रवाई मंडल सुरक्षा आयुक्त नागपुर श्री दीपचंद आर्य के निर्देशन एवं निरीक्षक तरुणा साहू के नेतृत्व में संपन्न हुई।

जानकारी के अनुसार, 3 अप्रैल 2026 की रात करीब 12:45 बजे कंट्रोल कक्ष नागपुर से रेलमदद के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही ड्यूटी पर मौजूद RPF स्टाफ ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता से संपर्क स्थापित किया।

इसी दौरान गाड़ी संख्या 18239 शिवनाथ एक्सप्रेस के राजनांदगांव रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर आगमन के समय प्लेटफॉर्म ड्यूटी में तैनात प्रधान आरक्षक आर. रायकवार ने जनरल कोच की जांच की। जांच के दौरान एक भूरे रंग का ट्रॉली बैग लावारिस हालत में मिला। आसपास मौजूद यात्रियों से पूछताछ के बावजूद बैग का कोई दावेदार नहीं मिला।

इसके बाद ट्रॉली बैग को सुरक्षित रूप से RPF पोस्ट राजनांदगांव में जमा कर लिया गया।

अगले दिन सुबह करीब 8:30 बजे शिकायतकर्ता यात्री श्रीमती पूजा देवांगन, निवासी काशीनगर जिला कोरबा, पोस्ट पहुंचीं। उन्होंने अपना पहचान पत्र, यात्रा टिकट और अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत किए। सत्यापन के दौरान बैग में रखे कपड़े, कॉपी-किताब और जरूरी दस्तावेज सही पाए गए।

पूरी जांच प्रक्रिया के बाद ट्रॉली बैग को उसके समस्त सामान सहित सुरक्षित रूप से यात्री को सौंप दिया गया। बैग एवं उसमें रखे सामान की अनुमानित कीमत करीब 5 हजार रुपए बताई गई है।

रेलवे सुरक्षा बल की इस त्वरित और ईमानदार कार्रवाई से यात्रियों में सुरक्षा के प्रति विश्वास और मजबूत हुआ है। RPF ने एक बार फिर साबित किया है कि वह यात्रियों और उनके सामान की सुरक्षा के लिए हमेशा सजग और प्रतिबद्ध है।

What's your reaction?

Related Posts