रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में हावड़ा–मुंबई मुख्य रेलमार्ग पर चौथी लाइन निर्माण का कार्य तेजी से जारी है। इसी के तहत बिलासपुर–झारसुगुड़ा सेक्शन में स्थित जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन में चौथी लाइन कनेक्टिविटी और ऑटो सिग्नलिंग के लिए प्री-नॉन/नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा।
रेलवे के अनुसार, इस कार्य से भविष्य में ट्रेनों की गति और यात्री सुविधाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा। हालांकि निर्माण कार्य के दौरान कई ट्रेनों का परिचालन अस्थायी रूप से प्रभावित रहेगा।
ये ट्रेनें रहेंगी रद्द
- 16 से 27 अप्रैल: बिलासपुर–रायगढ़ मेमू (68738/68737)
- 16 से 27 अप्रैल: रायगढ़–बिलासपुर मेमू (68735)
- 15 से 26 अप्रैल: बिलासपुर–रायगढ़ मेमू (68736)
- 15 से 26 अप्रैल: रायपुर–गेवरा रोड मेमू (68746)
- 16 से 27 अप्रैल: गेवरा रोड–रायपुर मेमू (68745)
- 15 से 26 अप्रैल: रायपुर–कोरबा पैसेंजर (58204)
- 16 से 27 अप्रैल: कोरबा–रायपुर पैसेंजर (58203)
- 16 से 27 अप्रैल: बिलासपुर–गेवरा रोड मेमू (68734/68733)
- 16 से 27 अप्रैल: बिलासपुर–कोरबा मेमू (68732/68731)
- 11 से 25 अप्रैल: बिलासपुर–गेवरा रोड पैसेंजर (58210)
आंशिक रूप से प्रभावित ट्रेनें
16 से 27 अप्रैल: गोंदिया–झारसुगुड़ा पैसेंजर (68861) बिलासपुर में समाप्त होगी
16 से 27 अप्रैल: झारसुगुड़ा–गोंदिया पैसेंजर (68862) बिलासपुर से प्रारंभ होगी
यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था
कोरबा–रायपुर–कोरबा हसदेव एक्सप्रेस (18250/18249, 18252/18251) को 16 से 27 अप्रैल तक कोरबा–बिलासपुर के बीच पैसेंजर ट्रेन के रूप में चलाया जाएगा।



















