सनातन धर्म में हर एक तीज-त्योहार को महत्व दिया जाता है। इसी तरह अक्षय तृतीया के पर्व को भी खास और शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन किया गया दान, पूजा और कोई भी शुभ काम लंबे समय तक फलदायी होते हैं। वहीं इस खास दिन पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि और बरकत बनी रहती है। कहा जाता है कि इस दिन किया गया दान अक्षय होता है यानी ये कभी भी खत्म ना होने वाला फल देता है। ऐसे में इस दिन अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंदों को कुछ ना कुछ चीजें दान जरूर करनी चाहिए। इसलिए लोग अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंदों की मदद भी करते हैं।
शुभ होता है अक्षय तृतीया का दान
हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया के दिन किए जाने वाले दान का खास महत्व बताया गया है। मान्यता है कि इस दिन अपनी क्षमता के अनुसार जरूरतमंद लोगों को चीजें दान करने से बहुत पुण्य मिलता है और घर में सुख-समृद्धि के साथ ही साथ खुशहाली बढ़ती है। ऐसी भी मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से दान किया जाए तो ये लंबे समय तक शुभ फल देता है। आइए जानते हैं कि अक्षय तृतीया पर किन-किन चीजों का दान हमें करना चाहिए?
अक्षय तृतीता की तारीख और शुभ मुहूर्त
अक्षय तृतीया की तारीख: 19 अप्रैल, रविवार
तृतीया तिथि का आरंभ: 18 अप्रैल की शाम 05:31 बजे से
तृतीया तिथि समापन: 19 अप्रैल की दोपहर 02:12 बजे तक
अक्षय तृतीया पर करें इन चीजों का दान-
जल से जुड़ी चीजों का दान
गर्मी के मौसम में पानी किसी अमृत से कम नहीं होता है। ऐसे में अक्षय तृतीया वाले दिन पानी से भरा घड़ा, मिट्टी का मटका या फिर ठंडे पानी की व्यवस्था करना अच्छा माना जाता है। रोड साइज या फिर किसी भी ऐसी जगह प्याऊ की व्यवस्था की जा सकती है जहां पर लोगों को पानी मिलते ही राहत मिल जाए। मान्यता है कि प्यासे लोगों को पानी पिलाने से ऐसा पुण्य मिलता है कि जिंदगी संवर जाए।
अक्षय तृतीया पर करें अनाज और सत्तू का दान
अक्षय तृतीया पर अनाज का दान महादान जैसा है। इस दिन जौ, गेहूं, चना दाल या फिर आप सत्तू का दान कर सकते हैं। इसे काफी शुभ माना जाता है। ये ऐसी चीजें हैं जो जरूरतमंद लोगों के काम आती हैं और उनकी जिंदगी को थोड़ा आसान भी बना देती हैं। ऐसी मान्यता है कि अगर अक्षय तृतीया पर अन्न का दान किया जाए तो इससे घर में धन-धान्य की कमी नहीं रहती है।
जरूरत की चीजें करें दान
आप अक्षय तृतीया के दिन लोगों को जरूरत की चीजें भी दान कर सकते हैं। कपड़े, छाता, चप्पल या फिर खाने-पीने की कई और चीजें दान करना भी अच्छा माना जाता है। गर्मी के मौसम में इन चीजों को राहतक मिल जाती है। मान्यता है कि जरूरत की चीजों का दान करने से जिंदगी में पॉजिटिविटी बढ़ती है और हर तरह की बाधा में भी कमी आती है।
अक्षय तृतीया पर भूलकर भी ना करें गलतियां
1. अक्षय तृतीया पर खरीददारी करना शुभ माना जाता है लेकिन इसका ये मतलब नहीं है कि जरूरत से ज्यादा खर्चा किया जाए। अपनी क्षमता के हिसाब से बजट को ध्यान में रखते हुए ही खरीददारी करें। बिना सोच-विचार के फालतू के खर्चे से बचें।
2. अक्षय तृतीया वाले दिन घर में माहौल अच्छा बनाकर रखें। इस दिन लड़ाई-झगड़े वाली स्थिति रहेगी तो ये घर के माहौल के लिए अच्छा नहीं है। ऐसे खास दिन पर घर का माहौल नेगेटिव होने से चीजें खराब होंगी। ऐसे में मन के साथ-साथ घर में भी पॉजिटिविटी ही रखें।
3. इस खास दिन पर बड़ों का अपमान तो भूलकर भी ना करें। कोशिश करें कि आप इस दिन अपने बड़े बुजुर्गों को आशीर्वाद जरूर लें। किसी के साथ भी गलत तरह का व्यवहार ना करें।



















