ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराष्ट्रीय

कांकेरमें दर्दनाक हादसा, 2 कार की टक्कर में 6 लोगों की मौत; 3 की हालत गंभीर

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में गुरुवार को दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां दो कारों की आमने- सामने की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिले के पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा ने बताया कि आज देर रात 11 बजे दो कारों के बीच आमने- सामने की टक्कर में छह लोगों की मौके पर ही मौत हुई है और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भीषण टक्कर में उड़ गए कार के परखच्चे

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा नाथिया नवागांव के पास हुआ, जहां दो तेज रफ्तार कारें आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। मृतकों में एक मासूम बच्चा भी शामिल है।

घायलों का इलाज जारी

हादसे में घायल हुए तीन लोगों को तत्काल एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल कांकेर पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें लगातार निगरानी में रखा गया है।

पुलिस ने शुूरू की जांच

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही घायलों के बयान और अन्य साक्ष्यों के आधार पर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

What's your reaction?

Related Posts