ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के 10 वीं बोर्ड के नतीजे पर आया बड़ा अपडेट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं बोर्ड परीक्षा दे चुके लाखों छात्र-छात्राओं का इंतजार जल्द खत्म हो सकता है। छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 10वीं के रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, बोर्ड 30 अप्रैल तक परिणाम जारी करने की तैयारी में जुटा हुआ है। हालांकि, यदि किसी तरह की तकनीकी समस्या आती है तो रिजल्ट मई के पहले सप्ताह में घोषित किया जा सकता है।

12वीं हिन्दी पेपर लीक से प्रभावित हुआ शेड्यूल

इस बार परीक्षा शेड्यूल 12वीं के हिन्दी पेपर लीक होने से थोड़ा प्रभावित हुआ है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल प्राथमिकता 10 अप्रैल को हिन्दी का पुनः परीक्षा आयोजित कराना है। इसके बावजूद कोशिश की जा रही है कि 10वीं के नतीजे तय समय यानी 30 अप्रैल तक जारी कर दिए जाएं।

जल्द रिजल्ट जारी करने में जुटा पूरा अमला

मंडल की सचिव पुष्या साहू ने बताया कि विभाग का पूरा अमला परिणाम तैयार करने में लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि हर संभव प्रयास किया जा रहा है ताकि छात्र-छात्राओं को समय पर रिजल्ट मिल सके।

9वीं और 11वीं के रिजल्ट में बड़ा बदलाव

इस बार 9वीं और 11वीं कक्षाओं के परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया में बदलाव किया गया है। अब सिर्फ वार्षिक परीक्षा के आधार पर नहीं, बल्कि छमाही और वार्षिक दोनों परीक्षाओं के अंकों को जोड़कर फाइनल रिजल्ट तैयार किया जाएगा। इससे पूरे साल की पढ़ाई का मूल्यांकन बेहतर तरीके से हो सकेगा। बताया जा रहा है कि 9वीं और 11वीं के नतीजे भी 30 अप्रैल को ही जारी किए जाएंगे।

What's your reaction?

Related Posts