ब्रेकिंग खबरें

राष्ट्रीयव्यापार

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी में गिरावट, MCX पर सिल्वर 1% से ज्यादा टूटा

मंगलवार को घरेलू वायदा बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर गोल्ड और सिल्वर दोनों दबाव में कारोबार करते नजर आए। आज सुबह MCX गोल्ड फ्यूचर्स में 0.24 प्रतिशत की गिरावट देखी गई, जिसके बाद यह ₹1,58,699 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं MCX सिल्वर में बड़ी गिरावट दर्ज की गई और इसका भाव 1.22 प्रतिशत टूटकर ₹2,73,349 प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुओं पर दबाव बना रहा। इंटरनेशनल मार्केट में सिल्वर का रेट 1.8 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76.66 डॉलर प्रति आउंस पर ट्रेड कर रहा था। वहीं स्पॉट गोल्ड की कीमत 0.7 प्रतिशत फिसलकर 4,537.54 डॉलर प्रति आउंस के स्तर पर पहुंच गई।

क्यों गिरा है सोने और चांदी का रेट?

कल सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली थी। लेकिन आज अमेरिका ने ईरान पर फिर से हमला कर दिया। जिसके बाद कीमतों में उछाल दर्ज की गई है ब्रेंट क्रड 1 प्रतिशत की तेजी के बाद 98 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया था। डॉलर इंडेक्स में मजबूत होने और बढ़ती महंगाई की वजह से सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।

बढ़ती महंगाई का असर

मौजूदा वैश्विक हालात की वजह से दुनिया भर में महंगाई बढ़ रही है। भारत भी इससे अछूता नहीं है। सोने को महंगाई के विपरीत के एक बेहतर इनवेस्टमेंट विकल्प देखा जाता है। महंगाई बढ़ने का बुरा असर सोने की कीमतों पर पड़ता है।

ईरान अमेरिका समझौते पर है नजर

मौजूदा समय में दुनिया भर की निगाह ईरान-अमेरिका समझौते पर टिकी हुई है। अमेरिका के विदेश मंत्री ने कहा था कि यह प्रक्रिया काफी सरलता से नहीं गुजर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ईरान पर अमेरिका ने ताजा हमला कर दिया है। ऐसे में इस बातचीत की प्रक्रिया पर बुरा असर पड़ सकता है। अगर स्थिति में सुधार नहीं हुआ तब की स्थिति में कच्चे तेल का रेट कम नहीं होगा। और अगर क्रूड ऑयल युध्द के पूर्व स्तर पर जल्द नहीं आया तो दुनिया भर के देश महंगाई की चपेट में बुरी तरह से आ जाएंगे। जोकि गोल्ड और सिल्वर के मार्केट्स के लिए अच्छी खबर नहीं है।

एक्सपर्ट्स क्या कह रहे हैं?

मास्टर कैपिटल सर्विसेज के चीफ रिसर्च ऑफिसर रवि सिंह कहते हैं कि मौजूदा समय में गोल्ड 157500 रुपये के करीब सपोर्ट दिखा रहा है। वहीं, 160000 रुपये के करीब रेसिसटेंस दिखा रहा है। इसके ऊपर जाने की स्थिति में गोल्ड का रेट 163000 रुपये के स्तर तक जा सकता है। (यह निवेश की सलाह नहीं है। सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट और तेजी के पीछे कई कारण होते हैं। लाइव हिन्दुस्तान यहां प्रस्तुत एक्सपर्ट्स के विचारों के आधार पर सोने और चांदी में निवेश की सलाह नहीं देता है।

What's your reaction?

Related Posts