ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ में मौसम बदलेगा करवट, अगले 5 दिनों तक आंधी-बारिश का अलर्ट; तेज हवाएं चलने की संभावना

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच अगले पांच दिन थोड़ी राहत मिलने के आसार हैं. मौसम विभाग ने प्रदेशभर में मेघगर्जन, तेज हवा, वज्रपात और वर्षा होने की संभावना जताई है. रविवार को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई. रायपुर शहर के लिए जारी पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहेगा. गरज-चमक, अंधड़ और बारिश की संभावना है.

आने वाले दिनों में तापमान में रहेगी गिरावट

मौसम विभाग का कहना है के अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की और गिरावट हो सकती है. वहीं रविवार को राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा. रायपुर का अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

विभाग के अनुसार, रविवार को प्रदेश में सर्वाधिक वर्षा पेंड्रा रोड में हुई। यहां 70 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई. वहीं बलौदा और महासमुंद में 10 मिलीमीटर वर्षा हुई. प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी वर्षा हुई है.

What's your reaction?

Related Posts