ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, मीसाबंदियों को हर महीने ₹25,000 पेंशन और मेडिकल सुविधा

: छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. अब मीसाबंदियों को हर महीने 25 हजार रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी. इसके लिए सरकार ने लोकतंत्र सेनानी सम्मान अधिनियम में संशोधन किया है. इससे पात्रता के दायरे में विस्तार हुआ है. इसके साथ ही मीसाबंदियों को राशि के साथ-साथ स्वतंत्रता सेनानियों के समान मेडिकल फैसिलिटी भी मिलेगी.

90 दिनों के अंदर पेश करने होंगे दस्तावेज

संशोधित अधिनियम की नोटिफिकेशन में साफ तौर पर कहा गया है कि योजना से बाहर आए लोकतंत्र सेनानियों को 90 दिनों के अंदर दस्तावेज पेश करने होंगे. सम्मान राशि पाने के लिए जिला मजिस्ट्रेट के पास आवेदन देना होगा. आवेदन के साथ जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी प्रमाण पत्र होना चाहिए. जिला स्तरीय समिति आवेदनों का परीक्षण करेगी. इस कमेटी की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री करेंगे.

किसे कितनी राशि दी जाएगी?

  • आपातकाल के समय जेल में रहने वाले मीसाबंदियों के साथ-साथ थानों में निरुद्ध किए जाने वाले मीसाबंदियों को सम्मान राशि दी जाएगी.
  • इन मीसाबंदियों को स्वतंत्रता सेनानियों के समान चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी.
  • एक महीने तक जेल या थाने में निरुद्ध वाले मीसाबंदियों को 8 हजार रुपये प्रति माह दिया जाएगा.
  • 1 से 5 माह तक थाने में निरुद्ध और जेल में रहने वाले मीसाबंदियों को हर महीने 15 हजार रुपये दिया जाएगा.
  • पांच महीने से अधिक समय तक जेल या थानों में निरुद्ध रहने वाले मीसाबंदियों को 25 हजार रुपये प्रति माह मिलेगा.
  • नए नियमों के मुताबिक अंत्येष्टि के लिए मीसाबंदियों के परिवार को आर्थिक मदद के तौर पर 25 हजार रुपये दिए जाएंगे.

What's your reaction?

Related Posts