ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़अंतराष्ट्रीयराष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ में ‘इबोला’ अलर्ट: कांगो और युगांडा से लौटे दुर्ग के 3 लोग संदिग्ध, स्वास्थ्य विभाग सतर्क

इबोला वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ में सतर्कता बढ़ा दी गई है। कांगो और युगांडा से लौटे दुर्ग जिले के तीन लोगों को संदिग्ध मानते हुए स्वास्थ्य विभाग उनकी निगरानी और जांच में जुट गया है। फिलहाल इनमें इबोला संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है और जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, तीनों व्यक्तियों की यात्रा हिस्ट्री को देखते हुए एहतियाती कदम उठाए गए हैं। उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जा रही है और आवश्यक सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने तक उन्हें चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है

कांगो और युगांडा से आए दुर्ग के 3 लोग संदिग्ध

वहीं आईडीएसपी से सूचना मिलते ही उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को सभी संदिग्धों को ढूंढ कर होम-आईसोलेशन में रखने निर्देश दिए हैं. केंद्र की सूचना के अनुसार इथोपिया व युगांडा से पहुंचे संदिग्ध अलग-अलग एयरपोर्ट होते हुए सीधे दुर्ग पहुंचे हैं, जबकि कांगो से निकला संदिग्ध मुंबई में ठहरा और फिर दुर्ग के लिए रवाना हुआ.

छत्तीसगढ़ में ‘इबोला’ वायरस का पहला केस

इबोला संदिग्धों का प्रदेश में यह पहला केस, इसलिए अफसरों के कान खड़े हो गए हैं. वैसे, कलेक्टर अभिजीत सिंह ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है, तीनों संदिग्धों की स्थिति सामान्य बताई गई है.

What's your reaction?

Related Posts