BJP MLA Toppo Controversy: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में विधायक रामकुमार टोप्पो से विवाद के बाद नायब तहसीलदार तुषार मानिक हटा दिया गया है।: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में विधायक रामकुमार टोप्पो से विवाद के बाद नायब तहसीलदार तुषार मानिक हटा दिया गया है। बताते हैं, SDM फागेश सिन्हा पर भी गाज गिर सकती है। सूत्रों को कहना है, उनके ट्रांसफर का आदेश सोमवार तक जारी हो सकता है।
क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, नायब तहसीलदार तुषार ने बीजेपी विधायक रामकुमार टोप्पो और उनके समर्थकों पर मारपीट का आरोप लगाया था, जिसके बाद विधायक के खिलाफ FIR भी हुई थी। विधायक ने खुद गिरफ्तारी देने की बात कही थी, हालांकि अब तक उन्होंने गिरफ्तारी नहीं दी है। एक मर्तबा गिरफ्तारी देने के लिए निकले थे, तो उनके समर्थक सड़क पर लेट गए थे। इस ड्रामे के बाद दोबारा गिरफ्तारी के लिए थाने नहीं गए हैं।
मंत्री के आश्वासन के बाद विरोध खत्म किया
विधायक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदेश के करीब 500 तहसीलदार हड़ताल पर चल गए थे। बाद में राजस्व मंत्री से कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद हड़ताल खत्म कर दी गई थी। अब इसी बीच नायब तहसीलदार तुषार मानिक को हटा दिया गया है। अब बता रहे हैं अगली कार्रवाई SDM सिन्हा के खिलाफ की जा सकती है।



















