ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ में इस दिन होगी मानसून की एंट्री! दुर्ग-रायपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट

छत्तीसगढ़ में मानसून से पहले ही मौसम सुहावना बना हुआ है. प्री-मानसून एक्टिविटी सक्रिय होने की वजह से आंधी और बारिश का दौर जारी है. पिछले 24 घंटे की बात करें तो लगभग पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ बारिश हुई. जगदलपुर में तेज बारिश दर्ज की गई. सक्ती जिले के चंद्रपुर में 20 मिमी, गरियाबंद के देवभोग, बस्तर और जांजगीर चांपा जिले के नवागढ़ में 10-10 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई.

पेंड्रा रोड प्रदेश का सबसे ठंडा शहर

  • छत्तीसगढ़ का सबसे ठंडा शहर पेंड्रा रोड रहा, यहां शनिवार (6 जून) को न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
  • प्रदेश का सर्वाधिक तापमान बिलासपुर में 42.2 डिग्री सेल्सियस रहा.
  • रायपुर के लालपुर में 41.2 डिग्री, पेंड्रा रोड में 36.4 डिग्री, अंबिकापुर 37.1 डिग्री, जगदलपुर में 36.9 डिग्री, दुर्ग में 41 और राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

रायपुर-दुर्ग समेत 12 शहरों के लिए ऑरेंज अलर्ट

  • मौसम विभाग ने रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, महासमुंद, गरियाबंद, बेमेतरा, बालौद के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. यहां 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.
  • इसके साथ ही सरगुजा और बस्तर संभाग के सभी जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है.
  • अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा.

छत्तीसगढ़ में मानसून कब पहुंचेगा?

सामान्य तौर पर छत्तीसगढ़ में मानसून 12 जून के आसपास पहुंचता है. बस्तर के रास्ते प्रदेश में एंट्री करता है. सरगुजा संभाग में सबसे बाद में 18 जून तक दस्तक देता है. फिलहाल मानसून केरलम के बाद कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और मिजोरम पहुंच चुका है. मौसम एजेंसी स्काईमेट के अनुसार मानसून की रफ्तार कमजोर होने की वजह से छत्तीसगढ़ में तय समय से 4 से 5 दिन बाद एंट्री ले सकता है.

What's your reaction?

Related Posts