ब्रेकिंग खबरें

व्यापार

₹3,200 करोड़ का ऑर्डर बुक, 500% तक रिटर्न, इस स्मार्ट मीटर कंपनी के शेयरों पर रखें नजर

Smart Meter Stock: देश में स्मार्ट मीटर लगाने की सरकारी योजना तेजी से आगे बढ़ रही है और इसका फायदा इस सेक्टर से जुड़ी कंपनियों को मिल रहा है. इसी बीच HPL Electric and Power निवेशकों के बीच चर्चा में है. कंपनी के पास करीब 3200 करोड़ रुपये का मजबूत ऑर्डर बुक है, जिससे आने वाले वर्षों की इनकम को लेकर अच्छी उम्मीद बनी हुई है. खास बात यह है कि कंपनी अब केवल स्मार्ट मीटर कारोबार पर निर्भर नहीं रहना चाहती, बल्कि वायर और केबल, स्विचगियर और स्मार्ट वाटर मीटर जैसे नए कारोबार पर भी तेजी से फोकस कर रही है. पिछले पांच साल में कंपनी का शेयर 500 फीसदी तक रिटर्न दे चुका है. ऐसे में सवाल यह है कि क्या इस शेयर में अभी भी आगे तेजी की संभावना बनी हुई है.

स्मार्ट मीटर सबसे बड़ा ग्रोथ इंजन

कंपनी के मुताबिक, मई 2026 तक उसके पास लगभग 3200 करोड़ रुपये का ऑर्डर बुक है. इसमें 97 फीसदी से ज्यादा हिस्सा स्मार्ट मीटर प्रोजेक्ट का है. इससे आने वाले समय में कंपनी की इनकम को मजबूत आधार मिलने की उम्मीद है. कंपनी देश की कई प्रमुख AMISP कंपनियों को स्मार्ट मीटर की सप्लाई कर रही है. मैनेजमेंट का मानना है कि भारत में स्मार्ट मीटर लगाने का अभियान अभी शुरुआती चरण में है और आगे भी इस क्षेत्र में बड़े अवसर मौजूद हैं.

लंबी अवधि का फायदा

सरकारी आंकड़ों के अनुसार देश में अब तक 22 करोड़ स्मार्ट मीटर लगाने की मंजूरी दी जा चुकी है. इनमें करीब 7 करोड़ स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं जबकि 15 करोड़ मीटर के लिए टेंडर जारी हो चुके हैं. कंपनी का मानना है कि आने वाले समय में कुल मांग 31 से 32 करोड़ स्मार्ट मीटर तक पहुंच सकती है. ऐसे में इस सेक्टर में काम करने वाली कंपनियों के लिए लंबे समय तक कारोबार के अवसर बने रह सकते हैं.

पांच साल में 474 फीसदी तक रिटर्न

HPL Electric का मार्केट कैप लगभग 2355 करोड़ रुपये है. कंपनी का शेयर लगभग 367 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है. इसका पीई करीब 25 है, जबकि इंडस्ट्री का औसत पीई 33 के आसपास है. पिछले पांच साल में इस शेयर ने निवेशकों को 474 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है. मजबूत ऑर्डर बुक, स्मार्ट मीटर कारोबार में बढ़ते अवसर, वायर और केबल कारोबार का विस्तार तथा स्मार्ट वाटर मीटर जैसे नए क्षेत्रों में प्रवेश को देखते हुए निवेशकों की नजर अब कंपनी की आगे की ग्रोथ पर बनी रहेगी.

What's your reaction?

Related Posts