ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

ब्रह्मपुर-उधना अमृत भारत एक्सप्रेस अब चलेगी रोजाना

रायपुर।  यात्रियों की बढ़ती मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेल ने गाड़ी संख्या 19021/19022 ब्रह्मपुर–उधना–ब्रह्मपुर अमृत भारत एक्सप्रेस स्पेशल को अब प्रतिदिन संचालित करने का निर्णय लिया है। इससे ओडिशा, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और गुजरात के यात्रियों को बेहतर एवं सुगम रेल संपर्क उपलब्ध होगा।

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, अमृत भारत एक्सप्रेस आधुनिक एलएचबी कोचों से सुसज्जित है और लंबी दूरी की यात्रा के लिए यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करती है। पहले इस ट्रेन को सप्ताह में तीन दिन संचालित किया जा रहा था, लेकिन यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए अब इसे दैनिक सेवा में परिवर्तित किया गया है।

रेलवे के मुताबिक, गाड़ी संख्या 19021 उधना–ब्रह्मपुर अमृत भारत एक्सप्रेस का प्रतिदिन संचालन 9 जुलाई 2026 से उधना स्टेशन से शुरू होगा। वहीं गाड़ी संख्या 19022 ब्रह्मपुर–उधना अमृत भारत एक्सप्रेस 10 जुलाई 2026 से ब्रह्मपुर स्टेशन से प्रतिदिन रवाना होगी।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस निर्णय से पूर्वी और पश्चिमी भारत के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अधिक विकल्प मिलेंगे तथा क्षेत्रीय संपर्क को भी मजबूती मिलेगी। दैनिक संचालन शुरू होने से यात्रियों को आरक्षण और यात्रा योजना बनाने में भी सुविधा होगी।

What's your reaction?

Related Posts