ब्रेकिंग खबरें

राष्ट्रीयट्रेंडिंग

लोकसभा से पास हुआ परीक्षा संशोधन बिल, हंगामे के बीच ध्वनिमत से मिली मंजूरी

दो दिनों की गहन चर्चा और गहमागहमी के बाद संसद के निचले सदन लोकसभा में आज एंटी पेपर लीक बिल यानी ‘लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक, 2026’ पारित कर दिया गया है। इस दौरान सदन में हंगामा होता रहा। इसके बाद लोकसभा की कार्यवाही कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। इससे पहले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाए, जिसका सत्तापक्ष ने तीखा विरोध किया और उनसे माफी की मांग की। इस पर सदन में दोनों पक्ष की तरफ से हंगामा हुआ।

दरअसल, राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि राजधानी दिल्ली में छात्रों के आंदोलन के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छात्रों पर गोली चलाने का आदेश दिया था। इस पर भी सदन में खूब हंगामा हुआ और उनसे माफी की मांग की गई। चर्चा के दौरान राहुल गांधी के भाषण में कथित असंसदीय शब्द के इस्तेमाल को लेकर भी सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके कारण सदन में भारी हंगामा हुआ।

गृह मंत्री अमित शाह पर राहुल गांधी के आरोपों को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्यमंत्री जितेंद्र सिंह ने इस चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष को यह पता होना चाहिए कि गोली चलाने का आदेश मंत्री नहीं, मजिस्ट्रेट देता है; हालांकि प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाई ही नहीं गई थी, सिर्फ आंसू गैस के गोले दागे गए थे।

What's your reaction?

Related Posts