ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

राजनांदगांव में ED की दबिश, भोपाल-रायपुर की टीमों ने 3 ठिकानों पर मारा छापा

प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार तड़के राजनांदगांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए कई ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। जानकारी के अनुसार ईडी की अलग-अलग टीमें शहर और उसके आसपास के तीन स्थानों पर जांच कर रही हैं। इनमें नाहटा ग्रुप से जुड़े प्रतिष्ठान भी शामिल बताए जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक भोपाल और रायपुर से पहुंची ईडी की टीमें सुबह करीब 6 बजे राजनांदगांव पहुंचीं। इसके बाद अधिकारियों ने अलग-अलग टीमों में बंटकर विभिन्न स्थानों पर एक साथ दबिश दी।

बताया जा रहा है कि ईडी की कार्रवाई भंसाली किराए भंडार, सत्यम विहार स्थित नाहटा ग्रुप से जुड़े प्रतिष्ठानों और एक अन्य स्थान पर जारी है। छापेमारी के दौरान अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों की जांच की जा रही है और संबंधित रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। हालांकि, ईडी की ओर से अब तक छापेमारी के कारणों या जांच के विषय को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। कार्रवाई के चलते संबंधित ठिकानों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ा दी गई है।

फिलहाल तीनों स्थानों पर ईडी की कार्रवाई जारी है. अधिकारी दस्तावेजों और वित्तीय लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड की जांच कर रहे हैं. कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए संबंधित परिसरों के बाहर पुलिस बल भी तैनात किया गया है.

ईडी की इस कार्रवाई को लेकर राजनांदगांव शहर में सुबह से ही हलचल तेज हो गई है. हालांकि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि छापेमारी किस मामले या किस जांच के सिलसिले में की गई है.

जांच पूरी होने और ईडी की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही कार्रवाई की वजह और जांच में सामने आए तथ्यों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा.

What's your reaction?

Related Posts