ज्योतिष शास्त्र में बुध को वाणी, बुद्धि, व्यापार, तर्क और संवाद का कारक ग्रह माना जाता है। बुध समय-समय पर राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, जिसका ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष गणना के अनुसार 15 अगस्त 2026 की रात 10:49 बजे बुध अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। खास बात यह है कि अश्लेषा नक्षत्र के स्वामी स्वयं बुध हैं। इसलिए बुध का अपने ही नक्षत्र में गोचर ज्योतिष में विशेष महत्व रखता है।
मान्यता है कि इस दौरान कुछ राशियों के जातकों को करियर में नए अवसर मिल सकते हैं, आर्थिक परेशानियों से राहत मिल सकती है और विरोधियों पर सफलता हासिल हो सकती है। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए बुध का यह नक्षत्र गोचर शुभ माना जा रहा है।
1. मेष राशि-
मेष राशि के लिए बुध का अपने ही नक्षत्र में गोचर अति लाभकारी सिद्ध होगा। इस समय आप शत्रुओं पर विजय पाएंगे। कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पराक्रम रंग लाएगा। व्यापारिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। नए मित्र बनेंगे और अपनों का साथ मिलेगा। किसी बड़े या महत्वपूर्ण फैसले को लेने के लिए समय अनुकूल है। अप्रत्याशित धन लाभ होगा, जिससे धन संबंधी परेशानियां दूर हो सकती हैं।
2. मिथुन राशि-
मिथुन राशि के लिए बुध गोचर अच्छा रहने वाला है। नौकरी करने वालों को किसी नए पद या प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। निवेश के लिए समय अनुकूल है। धन का आवक बढ़ेगा। व्यापार में बढ़ोतरी के अवसर मिलेंगे, जिनका आप भरपूर लाभ उठाएंगे। अपनों का सहयोग मिलेगा। किसी अटके हुए धन की वापसी के संकेत हैं, जिससे बैंक-बैलेंस बढ़ सकता है। हालांकि इस समय आवेश में आकर कोई फैसला नहीं लें।
3. कन्या राशि-
कन्या राशि के लिए यह समय बहुत अच्छा रहेगा। इस समय आपका कोई सपना पूरा हो सकता है। मनचाही यात्रा पर जा सकते हैं। करियर में मनचाही सफलता मिलने के पूर्ण योग हैं। कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आय के नए साधन बनेंगे और पुराने स्रोत से भी रुपए-पैसे आएंगे। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी।
4. तुला राशि-
तुला राशि के लिए अश्लेषा नक्षत्र में बुध गोचर अत्यंत शुभ माना जा रहा है। इस समय आपको कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा और धन संबंधी योजनाएं सफल होने के संकेत हैं। किसी नए काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो भाग्य का साथ मिलेगा और सफलता पाएंगे। वाणी मधुर रहेगी और लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। आप अपने दम पर कार्यक्षेत्र में नई पहचान बनाने में सफल हो सकते हैं। परिवार में सकारात्मक माहौल बना रहेगा।


















