ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़ट्रेंडिंगराष्ट्रीय

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस: अरुण साव बोले- आने वाली पीढ़ियों को सच जानना चाहिए

स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले मनाए गए विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने देश विभाजन के दर्दनाक दौर को याद किया। उन्होंने कहा कि भारत के विभाजन के दौरान करोड़ों लोगों को अपने घर-बार छोड़ने पड़े और हजारों लोगों ने हिंसा में अपनी जान गंवाई थी।

“डेढ़ करोड़ लोग हुए थे विस्थापित”

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि वर्ष 1947 में देश के विभाजन के समय करीब डेढ़ करोड़ लोगों को विस्थापित होना पड़ा था। लाखों परिवारों को अपने घर, जमीन और संपत्ति छोड़कर नए स्थानों पर शरण लेनी पड़ी। इस दौरान व्यापक हिंसा हुई, जिसमें हजारों लोगों की जान चली गई और असंख्य परिवार बिछड़ गए।

पूर्व नक्सलियों के रैंप वॉक पर बोले साव

देशभर में पूर्व नक्सलियों के रैंप वॉक के वायरल वीडियो को लेकर डीप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि बस्तर की तस्वीर अब बदल रही है. उन्होंने कहा कि बस्तर के आम लोगों के जीवन में आनंद आया है. सरकार के प्रयासों से उन क्षेत्रों में भी बदलाव हो रहा है, जहां पहले नक्सलवाद का प्रभाव था. उन्होंने कहा कि करीब 90 गांवों में पहली बार तिरंगा फहराने की तैयारी है.

ED के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर निशाना

ED के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर डीप्टी सीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस विपक्ष में रहकर ED को धमकाने का काम कर रही है. उन्होंने सवाल उठाया कि जब कांग्रेस सत्ता में थी, तब अधिकारियों से क्या-क्या करवाया गया होगा. साव ने कहा कि कांग्रेस राजनीतिक रंग देकर अपने कर्मों को छिपा नहीं सकती. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासनकाल में अलग-अलग विभागों में घोटालों की बरसात हुई.

लंबित बिजली बिलों के मामले हो रही कार्रवाई

अलग-अलग विभागों पर करीब 10 हजार करोड़ रुपये के लंबित बिजली भुगतान को लेकर डीप्टी सीएम अरुण साव ने कहा कि लंबित बिजली बिलों के मामले में संबंधित विभागों की ओर से कार्रवाई की जा रही है. उन्होंने कहा कि सरकार बिजली कंपनी को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने की दिशा में काम कर रही है. लंबित बिलों के भुगतान को लेकर भी विभागों के स्तर पर कार्रवाई जारी है.

राहुल गांधी पर अरुण साव का पलटवार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा सवाल उठाए जाने पर अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी मोदी से राजनीतिक मुकाबला नहीं कर पा रही है. उन्होंने राहुल गांधी पर नेता प्रतिपक्ष के पद की गरिमा को तार-तार करने का आरोप लगाया. साव ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि ऐसे व्यक्ति देश के नेता प्रतिपक्ष हैं. उन्होंने राहुल गांधी पर संस्कार और तहजीब की कमी होने का भी आरोप लगाया.

What's your reaction?

Related Posts