एपल की अगली आईफोन सीरीज को लेकर लीक्स का सिलसिला तेज हो गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस साल iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और अपने पहले फोल्डेबल आईफोन Ultra को पेश कर सकती है. आईफोन 18 प्रो मॉडल के 9 सितंबर 2026 में लॉन्च होने की उम्मीद है, जबकि रेगुलर iPhone 18 के अगले साल की शुरुआत में आने की चर्चा है. नए मॉडल में बेहतर बैटरी, कैमरा अपग्रेड, A20 सीरीज चिप और छोटे डायनेमिक आइलैंड जैसे बदलाव मिल सकते हैं.
iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत
लीक्स के मुताबिक iPhone 18 Pro के 256GB मॉडल की कीमत भारत में 1,44,900 रुपये हो सकती है. अमेरिका में इसकी कीमत 1,299 डॉलर, दुबई में 4,499 एईडी और जापान में करीब 1,89,900 येन बताई जा रही है. वहीं iPhone 18 Pro Max के 256GB मॉडल की कीमत भारत में 1,69,900 रुपये, अमेरिका में 1,499 डॉलर, दुबई में 5,199 एईडी और जापान में 2,19,000 येन हो सकती है. iPhone Ultra के 256GB मॉडल की कीमत भारत में 2,49,900 रुपये, अमेरिका में 2,400 डॉलर, दुबई में 7,349 एईडी और जापान में करीब 3,00,000 येन बताई गई है. ये सभी कीमतें लीक और अनुमान पर आधारित हैं.
डिस्प्ले और डिजाइन में बड़े बदलाव
लीक्स के अनुसार, iPhone 18 Pro में 6.3 इंच का सुपर रेटिना एक्सडीआर OLED डिस्प्ले मिल सकता है, जबकि 18 Pro Max में 6.9 इंच की स्क्रीन होने की चर्चा है. दोनों फोन में 120Hz प्रोमोशन और LTPO टेक्नोलॉजी जारी रह सकती है, जबकि पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक रहने की उम्मीद है. डिजाइन में सबसे बड़ा बदलाव छोटा डायनेमिक आइलैंड हो सकता है, क्योंकि फेस आईडी के कुछ हिस्सों को डिस्प्ले के नीचे ले जाने की बात कही जा रही है. प्रो मॉडल में सिल्वर, डार्क ग्रे, लाइट ब्लू और डार्क चेरी रंग मिल सकते हैं. रियर पैनल पर भी पिछले मॉडल के टू-टोन डिजाइन की जगह यूनिफाइड लुक मिलने की चर्चा है.
A20 Pro चिप और 5,000mAh बैटरी का दावा
iPhone 18 Pro और 18 Pro Max में टीएसएमसी की 2एनएम तकनीक पर आधारित A20 Pro चिप मिलने की उम्मीद है. इससे परफॉर्मेंस और पावर एफिशिएंसी में सुधार की बात कही जा रही है. लीक्स में 12GB रैम, नया C2 मॉडेम, बेहतर वाई-फाई के लिए N2 चिप और 5G सैटेलाइट कनेक्टिविटी का भी दावा किया गया है. बैटरी को लेकर एक लीक में 5,000mAh क्षमता की बात कही गई है, जो पिछले प्रो मॉडल के मुकाबले बड़ा अपग्रेड हो सकता है. फोन आईओएस 27 पर चलेंगे और इनमें बेहतर LTPO+ डिस्प्ले और वेपर चैंबर कूलिंग मिलने की भी चर्चा है.

कैमरे में मिलेगा वेरिएबल अपर्चर
कैमरा को लेकर iPhone 18 Pro Max में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. लीक के अनुसार इसके 48 मेगापिक्सल मुख्य कैमरे में एफ/1.4 से एफ/4.0 तक वेरिएबल अपर्चर दिया जा सकता है. इससे कैमरे में रोशनी और डेप्थ ऑफ फील्ड को बेहतर तरीके से नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है. इसके साथ 48 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड और 48 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा 4x ऑप्टिकल जूम के साथ मिल सकता है. 18 Pro में भी 48 मेगापिक्सल मुख्य, अल्ट्रावाइड और टेलीफोटो कैमरे मिलने की चर्चा है, हालांकि इसमें वेरिएबल अपर्चर मिलने की उम्मीद नहीं है. फ्रंट में 18 मेगापिक्सल कैमरा मिलने की बात कही गई है.
iPhone Ultra होगा एपल का पहला फोल्डेबल फोन
iPhone Ultra को एपल का पहला फोल्डेबल आईफोन बताया जा रहा है. लीक्स के अनुसार इसका डिजाइन सैमसंग गैलेक्सी जेड फोल्ड जैसे वाइड फॉर्म फैक्टर वाला हो सकता है. इसमें 5.3 से 5.5 इंच की कवर स्क्रीन और 7.6 से 7.8 इंच की अंदरूनी OLED स्क्रीन मिल सकती है. दोनों स्क्रीन में 120Hz प्रोमोशन सपोर्ट होने की चर्चा है. फोन खुलने पर इसकी मोटाई 4.5 से 4.8mm और फोल्ड होने पर 9 से 9.5mm के बीच हो सकती है. इसमें टाइटेनियम और एल्युमिनियम बॉडी के साथ लिक्विड मेटल हिंज मिलने की बात कही गई है, जिससे क्रीज लगभग दिखाई नहीं दे सकती.
iPhone Ultra में A20 Pro चिप और iOS 27 मिलने की उम्मीद है. कैमरे में 48 मेगापिक्सल मुख्य और 48 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड सेंसर के साथ दो 18 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरे दिए जाने की चर्चा है. इसकी बैटरी 4,700mAh से 5,800mAh के बीच हो सकती है. हालांकि इन सभी फीचर्स और कीमतों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.


















