ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़

CG PWD Engineer Transfer: छत्तीसगढ़ के PWD में 56 एग्जीक्यूटिव इंजीनियरों के ट्रांसफर, जानें किसे कहां भेजा, देखें पूरी लिस्ट

CG PWD Engineer Transfer: छत्तीसगढ़ के लोक निर्माण विभाग में फेरबदल हुआ है। 52 एग्जीक्यूटिव इंजीनियरों के ट्रांसफर किए गए हैं। छत्तीसगढ़ मंत्रालय से ट्रांसफर आदेश जारी किया गया है।

एग्जीक्यूटिव इंजीनियरों की जिम्मेदारियों में बदलाव

CG PWD ने कई संभागों और जिला कार्यालयों में अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है। संभाग और सेतु संभाग से लेकर प्रमुख अभियंता कार्यालय तक अधिकारियों की नई पोस्टिंग की गई है। संतोष कुमार गुप्ता को लोनिवि रा.रा. संभाग, रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं रोशन कुमार साहू को बिलासपुर संभाग का जिम्मा सौंपा गया है। जी.बी.के. खाखा की पोस्टिंग अंबिकापुर में की गई है। प्रज्ञानंद को जगदलपुर संभाग का प्रभारी बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें कोण्डागांव का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

ये हैं तबादला आदेश

सेतु संभाग में भी नई पोस्टिंग

सेतु संभाग में भी अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। के. विग्नेश कुमार को सेतु संभाग क्रमांक-1 रायपुर, सत्येंद्र साहू को सेतु संभाग क्रमांक-2 रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है। करण पंदरीला को सेतु संभाग जगदलपुर और रमेश कुमार वर्मा को सेतु संभाग अंबिकापुर भेजा गया है।

जिलों में भी अधिकारियों की नई पोस्टिंग

जिला स्तर पर भी अधिकारियों के काम में बदलाव किया गया है। सी.एस. ओगरे को रायपुर-1, नीता रामटेके को महासमुंद, के.पी. लहरे को बेमेतरा, एल.एन.एस. राठौर को खैरागढ़ और पूर्णिमा चंद्रा को कवर्धा की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा रामनारायण उसेण्डी को बालोद, बृजभूषण सिंह को मोहला, रितु खरे को राजनांदगांव, भावेश सिंह को जगदलपुर-1 और मनीष साहू को सुकमा में पदस्थ किया गया है।

अधिकारियों को तुरंत जॉइन करने के निर्देश

जारी आदेश के मुताबिक सभी अधिकारियों को नई पोस्टिंग वाली जगह पर तुरंत पहुंचकर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। इस बड़े फेरबदल के बाद PWD के निर्माण कार्यों, परियोजनाओं की निगरानी और विभाग के मैदानी कामकाज की जिम्मेदारी अब नए अधिकारियों के पास होगी।

What's your reaction?

Related Posts