ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम, भारी उमस के बाद आज से बढ़ेगी बारिश; अगले दो दिन तेज बारिश के आसार

छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों से मानसून कमजोर पड़ने के कारण गर्मी और उमस बढ़ गई थी। अब प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने शनिवार से राज्य में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। कुछ इलाकों में तेज बारिश होने की संभावना है, जबकि कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।

गर्मी और उमस से मिलेगी राहत

पिछले कुछ दिनों से बारिश में कमी के कारण कई इलाकों में तापमान बढ़ा है और लोगों को उमस का सामना करना पड़ रहा है। अब बारिश की गतिविधियां बढ़ने से तापमान में गिरावट आने और गर्मी-उमस से राहत मिलने की उम्मीद है।

अगले दो दिन बारिश के आसार

मौसम विभाग ने शनिवार और रविवार को प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है, जबकि अन्य इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम में बदलाव के साथ स्थानीय स्तर पर गरज-चमक और तेज हवाओं की स्थिति भी बन सकती है।

रायपुर में शाम को हुई तेज बारिश

दिनभर तेज गर्मी और उमस के बाद शुक्रवार शाम राजधानी रायपुर में अचानक तेज बारिश हुई. करीब आधे घंटे तक हुई बारिश से तापमान में गिरावट आई और लोगों को उमस से राहत मिली. सुबह तेज धूप के बाद दोपहर में बादल छाए थे, लेकिन बारिश नहीं हुई. शाम को नमी बढ़ने के बाद घने बादल बने और गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई.

तापमान में लगातार हो रही थी बढ़ोतरी

बारिश की गतिविधियां कमजोर होने के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई. शुक्रवार को राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा. रायपुर में पारा 33.1 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक था. अंबिकापुर और जगदलपुर में तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री ज्यादा रहा.

अंडमान सागर में बन रहा सिस्टम

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर अंडमान सागर के ऊपर 19 सितंबर की शाम तक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. इसके प्रभाव से समुद्र से प्रदेश में नमी आने लगेगी और मानसून की गतिविधियां बढ़ सकती हैं. शनिवार को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है.

कुछ इलाकों में भारी बारिश के आसार

अगले दो दिनों के दौरान प्रदेश के कुछ स्थानों पर भारी बारिश की स्थिति बन सकती है. वहीं एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है. शुक्रवार को भी कुछ इलाकों में बारिश दर्ज हुई. पथरिया में सबसे ज्यादा 40 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि सूरजपुर और बम्हनीडीह में 30-30 मिलीमीटर पानी गिरा. उसूर, जनकपुर-भरतपुर, बागबहार और करतला में 20-20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.

What's your reaction?

Related Posts