ब्रेकिंग खबरें

मनोरंजनट्रेंडिंग

Urvashi Rautela के नाम पर 7,000 करोड़ का खेल

Urvashi Rautela
उर्वशी रौतेला ने अमेरिका की एक AI कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का फैसला किया है. उनकी टीम का दावा है कि एक्ट्रेस की अनुमति के बिना कंपनी ने उनका नाम, फोटो और वीडियो फेम के लिए इस्तेमाल किया है.

Urvashi Rautela
बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला की टीम का दावा है कि लॉस एंजेलिस की एक कंपनी ने उर्वशी का नाम इस्तेमाल करके करोड़ों रुपयों का बिजनेस खड़ा कर दिया है. इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए ये बात सामने आ रही है. उर्वशी ने अपनी टीम के साथ एक पोस्ट शेयर कर इस मामले की जानकारी दी.


Urvashi Rautela
पोस्ट में उर्वशी रौतेला की टीम लिखती है, हम लॉस एंजिल्स स्थित इस कंपनी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं. इसमें हर्जाने की मांग भी शामिल है, जो फिलहाल 7,000 करोड़ रुपये आंकी जा रही है. आरोप है कि इस कंपनी ने उर्वशी के नाम, तस्वीरों और वीडियो का बिना अनुमति इस्तेमाल करके अरबों डॉलर की वैल्यू वाला कारोबार खड़ा किया है.


Urvashi Rautela
टीम आगे कहती है, अपनी AI कंपनी बनाइए, आप अपना ब्रांड बनाइए लेकिन जब तक उर्वशी की अनुमति ना हो, अपने इस बिजनेस में उर्वशी के नाम का इस्तेमाल बिल्कुल मत कीजिए. हालांकि उर्वशी की टीम ने ये साफ नहीं किया कि जिस कंपनी पर वे आरोप लगा रहे हैं, वो कौन-सी कंपनी है.


Urvashi Rautela
एक्ट्रेस का ये स्टेटमेंट एक ऐसे वक्त में आ रहा है, जहां AI के जरिए किसी की भी फोटो का इस्तेमाल करके फेक वीडियो बनाए जा रहे हैं. कई बॉलीवुड एक्ट्रेस ने तो कोर्ट में जाकर अपनी पर्सनैलिटी राइट्स को सुरक्षित कराया है, ताकि कोई भी उनकी तस्वीर या वीडियो AI के जरिए बनाकर लोगों को गुमराह ना कर सके.



Urvashi Rautela
बात करें उर्वशी रौतेला के वर्क फ्रंट की, तो उन्होंने रणदीप हुड्डा संग वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2 में काम किया था. ये शो कुछ ही महीनों पहले जियो हॉटस्टार पर आया था. इसके अलावा वो अक्षय कुमार की मल्टी-स्टारर फिल्म वेलकम टू द जंगल में भी कैमियो रोल में दिखी थीं.


Urvashi Rautela

What's your reaction?

Related Posts