राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 22 और 23 अक्टूबर को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे राजधानी रायपुर और जगदलपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। उनके प्रवास का मिनट-दर-मिनट कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है।
राष्ट्रपति का यह दौरा बस्तर दशहरा के लिहाज से खास माना जा रहा है। बस्तर दशहरा अपनी अनूठी परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत के लिए देशभर में प्रसिद्ध है। राष्ट्रपति के दौरे के दौरान रायपुर और जगदलपुर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए संबंधित प्रशासनिक और सुरक्षा एजेंसियां तैयारियों में जुटी हैं।
22 और 23 अक्टूबर के लिए कार्यक्रम जारी
22 अक्टूबर को दोपहर 12:45 बजे रायपुर के लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी और पूज्य माता हासी देवी जी के सम्मान में 200 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करेंगी. शाम 4 बजे रायपुर के इंडोर स्टेडियम में नुआखाई पर्व के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी. यहां वे ‘सेवा सम्मान पर्व’ एवं ‘युवा प्रबोधन’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी.
23 अक्टूबर को राष्ट्रपति सुबह 11 बजे जगदलपुर स्थित मां दंतेश्वरी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी. इसके बाद दोपहर 12:45 बजे मुरिया दरबार एवं बस्तर दशहरा के अवसर पर आयोजित सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगी.


















