छत्तीसगढ़ में किसानों के लिए अहम खबर है। राज्य में 16 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी शुरू होगी। इसे लेकर खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल ने तैयारियों की समीक्षा की।
मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों को पंजीयन, टोकन कटवाने से लेकर धान बेचने तक किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने खरीदी प्रक्रिया को सुचारु बनाने और किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।
धान खरीदी के लिए सभी खरीदी केंद्रो पर बारदान, इलेक्ट्रानिक तौल, बिजली और पेयजल की सभी व्यवस्थाओं को करना अनिवार्य है. मंत्री बघेल ने कस्टम मिलिंग में देरी पर नाराजगी भी जताई है. उन्होंने धान उठाव और मिलिंग में तेजी लाने के भी निर्देश दिए हैं. इसके साथ ही राशन दुकानों में खाद्यान्न का अग्रिम भंडारण और वितरण की नियमित निगरानी के करने के निर्देश भी दिए गए हैं.


















