ब्रेकिंग खबरें

छत्तीसगढ़

रायपुर से गुजरने वाली 7 ट्रेनों में लगे अतिरिक्त कोच

रायपुर. गर्मी के तीन महीने का सफर आसान नहीं होगा. क्योंकि कंफर्म टिकट की मारामारी की स्थिति है. इसे देखते हुए रेलवे प्रशासन यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने के लिए 7 ट्रेनों में एक-एक अतिरिक्त कोच लगाकर चलाने जा रहा है. यात्रियों को यह सुविधा अब जून महीने तक लगातार मिलेगी.

गाड़ी संख्या 08212 बिलासपुर-कोरबा पैसेंजर स्पेशल में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच बिलासपुर से 01 अप्रैल से 30 जून तक उपलब्ध रहेगी. वहीं गाड़ी संख्या 18239/18240 कोरबा-इतवारी-बिलासपुर शिवनाथ एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच कोरबा से 1 अप्रैल से 30 जून तक तथा इतवारी से 2 अप्रैल से 1 जुलाई तक उपलब्ध रहेगी. गाड़ी संख्या 12856/12855 इतवारी-बिलासपुर-इतवारी एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच 2 अप्रैल से 1 जुलाई तक उपलब्ध रहेगी.

लंबी दूरी की इन ट्रेनों में थर्ड एसी कोच

लंबी दूरी की दो जोड़ी ट्रेनों में थर्ड एसी के अतिरिक्त कोच की सुविधा यात्रियों को मिलने जा रही है. क्योंकि, ये ट्रेनें पैक चल रही हैं. अतिरिक्त कोच लगने से रिजर्वेशन टिकट कंफर्म होगा.

गाड़ी संख्या 20971/ 20972 उदयपुर-शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-03 कोच उदयपुर से 1 अप्रैल से 26 अप्रैल तक तथा शालीमार से 2 अप्रैल से 30 अप्रैल तक उपलब्ध रहेगी.

गाड़ी संख्या 20471/ 20472 बीकानेर-पुरी-बीकानेर एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त एसी-03 कोच बीकानेर से 2 अप्रैल से 30 अप्रैल तक तथा पुरी से 5 अप्रैल से 03 मई तक उपलब्ध रहेगी.

What's your reaction?

Related Posts